Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका विधायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से श्रीनदी-चांपाझरिया नदी- बलजोरा जलाशय लिंक परियोजना स्वीकृति की माँग की
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका विधायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से श्रीनदी-चांपाझरिया नदी- बलजोरा जलाशय लिंक परियोजना स्वीकृति की माँग की

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 19, 2022No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *विधायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से श्रीनदी-चांपाझरिया नदी- बलजोरा जलाशय लिंक परियोजना स्वीकृति की माँग की*

    *परियोजना कार्य हो जाने से प्रदेश के लिये एक मिसाल बनेगा और कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा:-यू. डी. मिंज*

    जशपुर

    अपर श्रीनदी से बेल्जोरा तक नहरों को लिंक करके कुनकुरी दुलदुला के पेयजल और सिंचाई की समस्या दूर करने भुगर्भ जल के संरक्षण का रास्ता,
    संसदीय सचिव यू डी मिंज ने निकाला है उन्होंने यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया है और स्वीकृति की माँग की है

    संसदीय सचिव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मिलकर अवगत कराया कि कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के दुलदुला और कुनकुरी ब्लॉक के लिए श्रीनदी-चांपाझरिया नदी- बलजोरा जलाशय लिंक परियोजना को स्वीकृति की माँग की है.

    इससे दुलदुला क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा. पेयजल की समस्या पूरी तरह दूर हो सकती है.बारिश पहाड़ी नदियों का पानी जो बहकर पूरी तरह व्यर्थ हो जाता है वह सुरक्षित होकर गुणतामक लाभ दे सकता है, एक और भूमिगत जल स्तर में इजाफा होगा दूसरी और भूमि कटाव रुकेगा, जिससे पेड़ पौधों के संरक्षण एवं वृद्धि हो सकेगी. साथ ही किसानों को बारहमासी सिंचाई सुविधा मिलने से खेती में फायदा मिल सकता है

    संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने माँग की है कि विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी अंतर्गत श्रीनदी-चांपाझरिया नदी- बलजोरा जलाशय लिंक परियोजना जशपुर जिले दुलदुला एवं कुनकुरी ब्लॉक में श्रीनदी पर निर्मित श्रीनदी व्यपवर्तन योजना की नहर को विस्तारित कर चांपाझरिया नदी पर एक कम जल भराव वाला जलाशय निर्माण कर श्रीनदी एवं चांपाझरिया नदी के व्यर्थ वह जाने वाले जल को संचय किया जायेगा एवं चांपाझरिया नाले से संचित जल को 32 कि.मी. की पाईप नहर के द्वारा बलजोरा (मयाली) जलाशय में लाया जायेगा। इन दोनों नदियों के व्यर्थ बहने वाले पानी को संचय कर पाइपलाईन के माध्यम से कुनकुरी ब्लॉक के लिए पीने का पानी मुहैया कराया जायेगा एवं व्यपवर्तित जल से बलजोरा जलाशय में भी ग्रीष्म ऋतु में पर्याप्त जल भराव रहेगा, जिससे जशपुर जिले के एक मात्र वाटर स्पोर्ट्स को भी नई ऊंचाई मिलेगी एवं बलजोरा जलाशय से होने वाली सिंचाई में भी वृद्धि होगी, चापाझरिया नदी का जल ग्रहण क्षेत्रफल बलजोरा जलाशय के क्षेत्रफल से चार गुना ज्यादा लगभग 40 वर्ग कि.मी. एवं सीरी नदी का 50 वर्ग कि.मी. है जिसका 100 प्रतिशत वर्षा का जल वह के चला जाता है। जिसका कोई उपयोग वर्तमान में नहीं है

    उन्होंने इस व्यर्थ बह जाने वाले जल को एकत्र कर चापाझरिया एवं बलजोरा जलाशय में संचय किया जा सकता है जिससे चापाझरिया एवं बलजोरा जलाशय का जलभराव साल भर जीवित रहेगा तथा बलजोरा (मयाली) जलाशय में होने वाले वाटर स्पोर्ट्स से प्रदेश एवं देश के लोगों को जशपुर जिले कि भौगोलिक एवं प्राकृतिक सुन्दरता को देखने का मौका मिलेगा। जिससे यहां कि जनता को पेयजल, सिंचाई एवं टूरिज्म बढ़ने से आर्थिक विकास मिल सकेगी। यहां एडवेंचर पर्यटन को बढ़ावा व आर्थिक विकास का मार्ग खुलेगा।

    चांपाझरिया जलाशय निर्माण के बाद उस जलाशय से 14 कि.मी. की पाईपलाईन से कुनकुरी शहर को पीने योग्य पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। जिससे कुनकुरी शहर वासियों को होने वाली पेयजल समस्या का समाधान हो सकेगा पानी को 14 कि.मी. की पाईपलाईन से ग्रेविटी फ्लो के माध्यम से बिना किसी पम्प की सहायता से पहुँचाया जायेगा जिससे पेयजल की उपलब्धता में लगने वाली लागत में काफी कमी आयेगी।

    यह परियोजना दुलदुला कुनकुरी क्षेत्र के लिये किसी वरदान से कम नहीं होगी क्योंकि एक ही योजना से सिंचाई, पेयजल सुविधा एवं बलजोरा (मयाली) जलाशय में होने वाली वाटर स्पोर्ट्स को भी साल भर पानी की उपलब्धता हो पायेगी। इससे क्षेत्र के सभी वर्ग के लोगों को रोजगार एवं सुदृढता मिलेगी साथ ही साथ भूमि जलस्तर के साथ जल क्षेत्र भी बढ़ेगा जिससे किसानो एवं अन्य लोगो को लाभ होगा। विधायक यू.डी. मिंज ने बताया कि इस परियोजना कार्य हो जाने से प्रदेश के लिये एक मिसाल बनेगा,

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सरकारी रोक के बावजूद भी जिले पर चल रहा है ट्यूशन कोचिंग धंधा
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका आयोजन:भारत स्काउट्स व गाइड्स संघ की हुई उनमुखीकरण कार्यशाला, बताए पंजीयन के नियम
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?