Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका आयोजन:भारत स्काउट्स व गाइड्स संघ की हुई उनमुखीकरण कार्यशाला, बताए पंजीयन के नियम
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका आयोजन:भारत स्काउट्स व गाइड्स संघ की हुई उनमुखीकरण कार्यशाला, बताए पंजीयन के नियम

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 19, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    आयोजन:भारत स्काउट्स व गाइड्स संघ की हुई उनमुखीकरण कार्यशाला, बताए पंजीयन के नियम

    जशपुर

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थानीय संघ जशपुर के द्वारा स्काउटर-गाइडर के लिए ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।

    इस कार्यशाला का शुभारंम जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी सहा. संचालक – श्रीमती सरोज खलखो, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एमजेडयू सिद्दकी,संयुक्त सचिव सरीन राज, विशेष रूप से उपस्थित नई दुनिया के जिला प्रतिनिधि रविंद्र थवाइत, क्रन्तिकारी सन्देश के ब्यूरो चीफ सुनील सिन्हा,स्काउट के जिला संगठन आयुक्त्त टूमनू गोसाई,जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती प्रीति सुधा किस्पोट्टा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट फादर आनंद तिर्की, स्काउटर मास्टर अभिषेक नागिया, प्रदीप यादव, षाड़गी सर वि.खण्ड सचिव श्री वाघव, श्रीमती सुमन, एवं विकासखंड के शिक्षक शिक्षिकाऐं उपस्थित रहे.

    कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी ने कहा कि विकासखंड के प्रत्येक विद्यालयों में स्काउटिंग गाइडिंग की गतिविधियां अनिवार्यता एवं सुचारु रूप से चलाया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने समस्त स्काउटर, गाइडर को यूनिफॉर्म खरीदने, पहनने व बैठकों में अनिवार्य रूप से यूनिफाॅर्म में ही उपस्थित होने के निर्देश दिए।वि. खंड शिक्षा अधिकारी आदरणीय एम जेडीयू सिद्धकी सर ने स्काउट /गाइड की फायदे से शिक्षको को अवगत कराया और बताया कि कैसे अपना और बच्चों का ब्यक्तित्व विकास करें l सहायक संचालक श्रीमती सरोज खलखो मैडम ने स्काउटिंग कि विभिन्न गतिविधियों से शिक्षकों को अवगत कराया और कहा कि बच्चों को कैसे हम राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय प्रोग्राम में शामिल करें l

    संयुक्त सचिव सरीन राज ने कहा कि ऐसे समस्त विद्यालय जहां स्काउट गाइड प्रभारी अप्रशिक्षित है वहां के प्रभारी सक्रिय रूप से विद्यालय में स्काउटिंग की गतिविधियों को धरातल पर दिखाऐ उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से जिले में स्काउटिंग गतिविधि मजबूत होगी और जशपुर का नाम होगा

    कार्यशाला की भूमिका पर जिला संगठन आयुक्त टूमन गोसाईं ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक शाला द्वारा कब बुलबुल, स्काउट गाइड बच्चों का पंजीयन पूर्ण रूप से निशुल्क है,साथ ही इनके द्वारा चार्टर, वारंट,दल पंजीयन,OYMS की जानकारी दी गयी । डीओसी प्रीति सुधा किसपोट्टा ने प्रवेश पाठ्यक्रम स्काउटिंग की प्रारंभिक जानकारी, सेल्यूट, बाए हाथ मिलाना, ताली बजाना, गाइड यूनिफार्म आदि की जानकारी दी गई।

    फादर आनंद तिर्की ने स्काउट के द्वारा बच्चों के सोपान क्रम, यूनिफॉर्म, स्काउटर- गाइडर के प्रगति सोपान राज्यपाल, राष्ट्रपति अवार्ड की जानकारी प्रदान की गई। उनके द्वारा लॉग बुक, दक्षता पदक, बैज परीक्षक आदि की जानकारी प्रदान की गई।

    इस कार्यशाला में वि.खण्ड के सभी सक्रिय शिक्षक साथियों से स्काऊंटिंग के विषय में चर्चा-परिचर्चा किया गया ।
    कार्यशाला का मुख्य विषय इस का ये था कि सभी स्काउट मास्टर / गाइड कैप्टन,स्काउट और गाइड के बेसिक गतिविधियों को जान सकें, और स्कूलों, मे दल का संचालन कर पायेंl कार्यशाला में बताया गया कि जिले के सभी शासकीय / अशासकीय स्कूलों में स्काउटिंग की गतिविधियों का संचालन
    प्रत्येक शनिवार एक कालखण्ड रखा जाये l प्रथम सोपान का आयोजन स्कूल स्तर पर किया जाये तथा द्वितीय सोपान एवं तृतीय सोपान हेतु स्काउटर / गाइडर की सूची उपलब्ध किया जाये l विद्यालय में स्काउट गाइड गणवेश उपलब्ध कराना,वर्ष 2021-22 एवं 2022- 23 का अंशदान राशि जमा करना ,विद्यालय में प्रशिक्षित स्काउटर गाइडर शिक्षकों की जानकारी ‘विद्यालय में चार्टर उपलब्ध नहीं है तो दल पंजीयन कार्य भरकर जमा करना आदि
    विषयो पर चर्चा की गईं.

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका विधायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से श्रीनदी-चांपाझरिया नदी- बलजोरा जलाशय लिंक परियोजना स्वीकृति की माँग की
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सीआईडी के आदित्य श्रीवास्तव डायरेक्टर उषा जाधव, आकाक्षा पिंगले, अविनास दास, कनिका वर्मा और प्रोड्यूसर अनिस रंजन के साथ बच्चों ने उत्साह के साथ ली सेल्फी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?