आज की भागम भाग जिंदगी में व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद लापरवाह होता जा रहा है, फास्ट फूड एवं जंक फूड के बढ़ते चलन ने हमारे दांतों की समस्या को बढ़ा दिया है, एवं चॉकलेट का सेवन भी इसका कारण है और उचित रख रखाव के अभाव में भी दांतों में समस्याएं जैसे सड़न सूजन पायरिया का होना है।

गुटखा जैसे नशीले पदार्थों का सेवन भी हमारे दांतो की समस्या को बढ़ाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अलायंस क्लब ऑफ ऊर्जा धानी एवं अंतरष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन के संयुक्त तत्वाधान में सिटी डेंटल केयर हॉस्पिटल के डाक्टर सरफराज खान व उनकी टीम के सहयोग द्वारा छात्रावास में मूक-बधिर बच्चों एवं टीचर्स स्टाफ का मुफ्त दंत परीक्षण किया गया । जिनको विशेस समस्या थी उनका इलाज सिटी डेंटल में आके निहशुल्क इलाज कराने कहा गया डाक्टरों द्वारा समस्या वाले बालकों को क्लीनिक में आकर इलाज करवाने की सलाह दी गई। शिविर में उपस्थित डॉक्टरों को मुक बधिर छात्रों द्वारा बनाए गए ग्रीटिंग कार्ड्स एवं मोमेंटो प्रदान कर उनको सम्मानित किया गया। के अंत में श्रीमती भगवती अग्रवाल एवं पूर्व डायरेक्टर एवं एडवाइजर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। शब्दों के माध्यम से बड़े ही सुंदर ढंग से सभी दंत चिकित्सकों व स्कूल की डायरेक्टर रीता छेटरपाल ने धन्यवाद किया। शिविर के आयोजन में श्रीमती भगवती अग्रवाल जी चेतन महंत दीपेश दास, चंद्रकला यादव, गुलजार, कोयला सिंह , यादव सुधा शर्मा, जानकी यादव, चेतना सिंह सीमा यादव, रीता क्षेत्रपाल,ने विशेष भूमिका निभाई।
