दिनांक 10.01.23 को सिटी डेंटल केयर क्लिनिक में अलायंस क्लब ऊर्ज़ाधानी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट १६७ के तत्वावधान में हेयर ट्रांसप्लांट व त्वचा रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्रकांत जी देहली के द्वारा निशुल्क चेकप किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में सभी डाक्टरों का मोतियों की माला से सम्मान किया शुभारम्भ में उन्होंने बताया कि हेयर ट्रांसप्लांट कैसे काम करता है क्यों करवाना चाहिए और इसके बाद कौन-कौन से प्रिकॉशन समय लेने चाहिए त्वचा संबंधी रोगों की जानकारी देते हैं उन्होंने अपनी त्वचा की देखभाल के आयु के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में सिटी डेंटल केयर क्लीनिक के डॉक्टर सरफराज एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम का आयोजन अलायंस क्लब इंटरनेशनल की पूर्व डायरेक्टर अडवाएजर क्लब संस्थापक श्रीमती भगवती अग्रवाल जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया

इस शिविर में डॉ चंद्रप्रकाश, डॉक्टर सरफराज खान, डॉक्टर मीना, आरुषिता , शशि कला, डाक्टर आफताब आलम एवं संगीता राय, दिलीप साव उषा अग्रवाल ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर उन्होंने अपना सहयोग प्रदान किया।दो दिवसीय शिविर का समापन करते हए मोमेंटो देकर डाक्टरों का सम्मानित किया आभार व्यक्त भगवती अग्रवाल ने किया ।
