Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, August 11
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जरूरतमंद लोगों को समय पर मदद पहुंचाने पर बहुत खुशी महसूश होती है
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जरूरतमंद लोगों को समय पर मदद पहुंचाने पर बहुत खुशी महसूश होती है

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJanuary 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    सफलता की कहानी
    जरूरतमंद लोगों को समय पर मदद पहुंचाने पर बहुत खुशी महसूश होती है
    पोरतेंगा के सरपंच घर-घर जाकर दिव्यांग, वृ़द्धजनों को पेंशन का भुगतान बीसी सखी के माध्यम से करवाते हैं
    कलेक्टर ने सरपंच के कार्यो की सरहाना करते हुए दी शाबाशी
    सात कुपोषित बच्चे को गोद लिया गया है और हर सप्ताह दूध, केला, अण्डा वितरण किया जाता है
    मरीजों के साथ गर्भवती माताओं को संस्थागत् प्रसव का समय पर लाभ मिले इसके लिए एक वाहन देना चाहते हैं
    जशपुरनगर 30 जनवरी 2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज अपने कलेक्टोरेट कक्ष से जशपुर विकासखण्ड के पोरतेंगा निवासी सरपंच रोहित खलखो से बात करके योजनाओं के संबंध में जानकारी ली और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए अन्य सरपंचों को भी कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।


    सरपंच रोहित खलखो ने बताया कि वे पहली बार सरपंच बने हैं और अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी हर जरूरतों पूरा करने का भरभूर प्रयास करते हैं। उन्हें बताया कि वे बी.एस.सी पास हैं। उनसे पहले उनकी माता भी सरपंच रह चुकी है। अच्छे कार्य करने के कारण इस बार गांव वालों ने उन्हें सरपंच चुना गया है।
    कलेक्टर ने रोहित खलखो से उनके कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी ली। सरपंच ने बताया कि उनके ग्राम पंचायत क्षेत्र में लगभग 171 पेंशनधारी हितग्राही है। उनका प्रयास रहता है कि प्रत्येक माह दिव्यांग, वृद्धजन और 60 वर्ष के अधिक उम्र के पात्र हितग्राहियों को पेंशन समय पर मिल जाए। उन्हें बताया कि पेंशन भुगतान करने के लिए बी.सी. सखी के माध्यम से घर-घर जाकर हितग्राहियों का पेंशन भुगतान किया जाता है और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर जनपद पंचायत कार्यालय में खाता नम्बर और आधार कार्ड स्वयं ले जाकर संबंधित हितग्राही का पेंशन भुगतान कराया जाता है। उन्होंने बताया कि किसी हितग्राही का अधिक उम्र हो गया है और आधार कार्ड में कम उम्र दर्ज हो जाता है ऐसे हितग्राहियों का भी समाधान करने के लिए ग्राम पंचायत में शनिवार और रविवार को पेंशन शिविर लगाया जाता है और उनके आधार में दर्ज उम्र को सुधार कराया जाता है। ताकि उन्हें भी पेंशन का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि अपने गांव को कुपोषण से मुक्त बनाने के लिए भी सात बच्चों को गोद लिया गया है और उन्हें गुरूवार को स्वयं के व्यय से अण्डा, दूध, केला और फल-फूल वितरण किया जाता है। ताकि अपने ग्राम पंचायत के बच्चे सुपोषित हो सके। अगर उनके ग्राम पंचायत में कोई निर्धन वृद्धजन या जिनका कोई देखरेख करने वाले नहीं हैं ऐसे बुजुर्ग व्यक्तियों के खत्म हो जाने पर स्वयं के व्यय पर क्रियाक्रम का खर्च उठाया जाता है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोगों को समय पर मदद पहुंचाने पर बहुत खुश महसूश होती है।
    रोहित खलखो ने बताया कि वे अपने ग्राम पंचायत में किसी प्रकार की दुर्घटन या कोेई बीमार पड़ जाता है तो वाहन की आवश्यता पड़ती है ऐसे स्थिति में स्वयं मरीज को अस्पताल लेकर जाते हैं और ईलाज कराते हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने ग्राम पंचायत को स्वयं की इच्छा और राशि से एक छोटी ओमीनी वाहन मरीजों की सुविधा के लिए देने चाहते हैं। मरीजों के लिए एक बेड लगाया जाएगा और उसमें एक सैलेंण्डर की भी व्यवस्था की जाएगी। ताकि उस वाहन का उपयोग ग्राम पंचायत के आस-पास के मरीजों और गर्भवती माताओं के लिए किया जाएगा और महिलाओं को संस्थागत् प्रसव का लाभ दिया जा सके।
    कलेक्टर ने सरपंच की सरहाना करते हुए शाबाशी दी और खुशी जाहिर करते हुए उनका उत्साह वर्धन भी किया।
    स.क्र./174/नूतन फोटो क्रमांक- 01 से 04

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका विवाहित महिला के घर में जबरदस्ती प्रवेशकर उसके साथ अमर्यादित आचरण करने के दोषसिद्ध आरोपी परमेश्वर राम उर्फ लम्बु को न्यायालय द्वारा 05 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 03 हजार रू. अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया,*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका अनिल यादव को अपने ग्राम पंचायत में ही जमीन के निःशुल्क नामांतरण का मिला लाभ
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🔴 रथ मेला से शुरू हुआ मामला, कुनकुरी कोर्ट में आरोपी को 20 साल की सजा!………
    • पत्थलगांव डाक🎯 रथ मेला में खुड़खुड़िया का खेला, पुलिस ने बिगाड़ दिया पूरा खेल!………
    • पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली का खेल? खाद कारोबारियों ने लगाए गंभीर आरोप……………
    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?