Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, October 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक तहलका(C.G) *बेसहारा बच्चों के साथ प्रदेश में हो रहा अन्याय : कौशिक*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक तहलका(C.G) *बेसहारा बच्चों के साथ प्रदेश में हो रहा अन्याय : कौशिक*

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGFebruary 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *बेसहारा बच्चों के साथ प्रदेश में हो रहा अन्याय : कौशिक*

    *पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कांग्रेस सरकार केवल कथित तौर पर लिख रही नये अध्याय की बातें।*

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस सरकार द्वारा अनाथ बच्चों के साथ अन्याय करने पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार अपने कोई भी वादों पर खरा नहीं उतरती है,

    कोई वादों में टिक नहीं पाती चाहे वह युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की बात हो या कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों की छात्रवृत्ति देने की बात हो । कांग्रेस सरकार लगातार भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है आलम यह है कि भ्रष्टाचार में लिपटी कांग्रेस सरकार अंसवेदनहीन हो चुकी है और अब बेसहारा बच्चों के हक में भी डाका डाल रही है। उन्होनें कहा कि प्रदेश में ऐसी खबरे भयावह है, जहां मासूम बेसहारा बच्चों के हक में भी राजनिति कर भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है, कांग्रेस सरकार प्रदेश के मासूम अनाथ बच्चों को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है उन्हें सिर्फ राजनीति करने ही आता है। लगतार शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही के कारण प्रदेश के बच्चों का भविष्य अंधेरे में जा रहा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि अपने विश्वसनीयता के लिए जाना जाने वाला प्रदेश छत्तीसगढ़ अब प्रदेश सरकार के गैर जिम्मेदाराना कार्यों के लिए जाना जाता है। प्रदेश की जनता को कर्ज से लाद कर प्रदेश सरकार घी पी रही है। उन्हें प्रदेश की जनता से, इन मासुम बेसहारा बच्चों के भविष्य से कोई सरोकार नहीं है। हर कोई को प्रदेश सरकार के विकास,गौरव की ही तलाश है। कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल कथित तौर पर नये अध्याय की बातें लिख रही है, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा कांग्रेस पहले ही कर चुकी है जो अब तक पूरा नहीं कर पायी है उसे लेकर पुनः बेरोजगारी भत्ता देने की बात कर रही है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कश्मीर की वादियों में घुमना छोड़कर प्रदेश के भविष्य की चिंता करनी चाहिये, इन अनाथ बच्चों को उनके हक अनुसार छात्रवृत्ति देकर उनके भविष्य के बारे में विचार करना चाहिये ।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका थाना बगीचा में पदस्थ निरीक्षक श्री कुमार साय ठाकुर एवं कुनकुरी
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक तहलका(C.G) सुरजीत तुम्हारा फोन नहीं लग रहा है जरूरी काम है फोन उठावो
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🔥 बर्फ फैक्ट्री गली में कचरे का तांडव! गंदगी से बेहाल नागरिक, आखिर कब जागेगा नगर पालिका प्रशासन?……
    • 🚨 बच्चों की सुरक्षा पर भाजपा नेत्री डॉ. वणिका शर्मा का बड़ा संदेश! 🔥 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में क्या कहा? देखिए आज की सुर्खियां की खोजी खबर!…….
    • High rollers receive personalized account managers through the Messi Casino VIP programme tier system
    • पत्थलगांव के रायगढ़ रोड पर आधी रात को क्या हुआ? नाबालिग के वाहन चलाने से जुड़ी घटना ने खड़े किए सुरक्षा पर गंभीर सवाल…………
    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?