*नक्सलवाद के नाम पर औपचारिकता कर रहे मुख्यमंत्री बघेल : कौशिक*
*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री द्बारा ली गयी सर्वदलीय बैठक पर कसा तंज*
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश के मुखिया नक्सलवाद को लेकर केवल औपचारिकता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने हमेशा शांति की स्थापना के लिए प्राण की बाजी लगाई, जो हमारे भाजपा कार्यकर्ता शहीद हुए है, उनके परिवार का दुख भूपेश बघेल नहीं समझ सकते, उन्हें केवल राजनीति करने आता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती थी कि नक्सली हिंसा सिमट चुकी है लेकिन इसके विपरीत नक्सलियों का आंतक इस कदर बड़ चुका है की पिछले एक महीनों में 4 भाजपा नेताओं की हत्या कर चुके है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में नक्सली उत्पात हो रहा है, सरकार नक्सल उन्मूलन के लिए कोई ठोस योजना नहीं बना रही है, वे केवल औपचारिकता के नाम पर सर्वदलीय बैठक ले रही है। ऐसे में संभव है कि कांग्रेस का हाथ किसके साथ है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन नक्सलियों की प्रवक्ता जैसे बयान देती है, दूसरी तरफ कांग्रेस के पदाधिकारी तेलंगाना में पकड़े जाते है और तीसरी तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सर्वदलीय बैठक लेकर दिखावा करके केवल वाहवाही बटोरने के काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में नक्सलवादियों का आंतक मचा हुआ है और लगातार भाजपा नेताओं की हत्या हो रही है उससे जनता भलीभांति समझ चुकी है कि कांग्रेस का हाथ किसके साथ है..!
विज्ञापन

