Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी एक भ्रष्ट पटवारी के खिलाफ आखिर जांच क्यों नहीं ?
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी एक भ्रष्ट पटवारी के खिलाफ आखिर जांच क्यों नहीं ?

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGFebruary 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी एक भ्रष्ट पटवारी के खिलाफ आखिर जांच क्यों नहीं ?
    पत्थलगांव – जशपुर जिला के सीमा से लगे नजदीक ग्राम ससकोबा, तहसील धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ के पूर्व में पदस्थ हल्का पटवारी गोविंद कुमार बड़ा द्वारा भूमि विक्रेता हितग्राही ससकोबा निवासी नील सागर जाति गाड़ा से भूमि बिक्री नकल चैहद्दी हेतु अवैध राशि की मांग ग्राम कोटवार के मार्फत की गई थी , इस अवैध राशि मांग की भूमि क्रेता एवं विक्रेता द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग कर उसकी पेनड्राइव तैयार कर शिकायत पत्र के साथ दिनांक 18 अक्टूबर 2022 को कलेक्टर महोदय रायगढ़ के जन चैपाल में व धर्मजयगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिनांक 21 अक्टूबर 2022 को व प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रेषित कर उक्त पटवारी के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की मांग की गई थी , कार्यालय मुख्यमंत्री निवास के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी उमेश कुमार पटेल द्वारा प्रेषित शिकायत पर कार्रवाई करने हेतु दिनांक 29 अक्टूबर 2022 को कलेक्टर रायगढ़ को पत्र प्रेषित किया गया है, जिसकी प्रतिलिपि जानकारी हेतु शिकायतकर्ता को भी प्राप्त हुई है ।


    कार्यालय मुख्यमंत्री निवास से जारी उक्त पत्र के संदर्भ में कार्यालय कलेक्टर रायगढ़ से डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ द्वारा धरमजयगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को पत्र क्रमांक 9054 दिनांक 11/11/2022 को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर आवेदक शिकायतकर्ता भूमि विक्रेता को भी उक्त प्रतिलिपि प्रेषित कर संबंधित विभाग से संपर्क करने का लेख किया गया है उक्त शिकायत पर जांच व कार्यवाही करने हेतु शिकायतकर्ता भूमि क्रेता एवं विक्रेता संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धरमजयगढ़ से दो-तीन बार संपर्क कर निवेदन कर चुके हैं किंतु उनके द्वारा टालमटोल कर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर रायगढ़ के आदेश के बाद भी उक्त भ्रष्ट पटवारी पर लगे आरोपों की जांच कर अपने मातहम अधिकारी को एवं मंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा कर भ्रष्टाचारियों को बचाकर उन्हें संरक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है जिसकी शिकायत उक्त हितग्राही द्वारा पुनः प्रदेश के मुख्यमंत्री व रायगढ़ के नव पदस्थ कलेक्टर महोदय को प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की गई है ।
    मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर के निर्देश का पालन क्यों नहीं ?
    अभी कुछ दिनों पूर्व ही प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा एवं कलेक्टर रायगढ़ द्वारा घुसखोर पटवारियों पर कड़ी कार्यवाही एवं 3 वर्षों से एक ही हल्का में पदस्थ पटवारियों को तत्काल हटाने के नर्देश दिए हैं इसके बाद भी धरमयगढ़ के उक्त राजस्व अधिकारी द्वारा उक्त निर्देशों की अवहेलना कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है ।
    राजस्व अधिकारी की भूमिका संदिग्ध –
    कुछ दिनों पूर्व धरमजयगढ़ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के बाबू राजकुमार सिदार के भ्रष्ट रवेये से परेशान होकर वहां के वकीलों द्वारा 6/12/2022 को अनुविभगीय अधिकारी को शिकायत पत्र प्रेषित कर उक्त बाबू को तत्काल हटाने की मांग की गई थी, किंतु बाबू को हटाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है जिससे बाबू का हौसला और अधिक बुलंद हो गया, आखिरकार दुखी होकर समस्त वकीलों द्वारा एसडीएम कार्यालय के सामने टैन्ट लगाकर उक्त बाबु को हटााने हेतु धरना प्रदर्शन करना पड़ा , जब जाकर उक्त अधिकारी की नींद टूटी और बाबू को तुरंत हटाया गया । जब वकिल संघ की शिकायत पर एक जिम्मेदार अधिकारी का इस तर ठुलमुल रवेया होगा , तो एक साधारण नागरिक को शिकायत पर क्या जांच होगी सहज अंदाजा लगाया जा सकता है । जाहिर है कि अक्सर अधिकारी द्वारा किसी भी कार्य हेतु अवैध रकम की सौदेबाजी बाबु के मारर्फत ही की जाती है , इसी मंसा से अक्सर अधिकारी व कर्मचारी का चोली दामन का रिश्ता कहा जाता है ।

    विज्ञापन

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने अभय कुमार सोनी के खदान को बंद करने के निर्देश दिए
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका धर्मेंद्र शर्मा संपादक जी की ग्राउंड जीरो से धर्मजयगढ़ जी के एसडीएम महोदय का बाइट
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?