Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, April 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका ठा. पूरन सिंह स्मृति सूत्र सम्मान 2022 कवि – इतिहासकार डा. संजय अलंग को प्रदान किया गया
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका ठा. पूरन सिंह स्मृति सूत्र सम्मान 2022 कवि – इतिहासकार डा. संजय अलंग को प्रदान किया गया

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGFebruary 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    🌹🌹🌹

    ठा. पूरन सिंह स्मृति सूत्र सम्मान 2022
    कवि – इतिहासकार डा. संजय अलंग
    को प्रदान किया गया
    🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿

    रायपुर के संस्कृति विभाग के सभागार में देश से भर से आये रचनाकारों की उपस्थिति में हिन्दी के महत्वपूर्ण कवि लोक इतिहासकार डा. संजय अलंग को 2022 का ठा. पूरन सिंह स्मृति सूत्र सम्मान 18 फरवरी 23 को प्रदान किया गया। साहित्याकार, पत्रकार ,बुद्धिजीवी मीडिया कर्मी, रंगकर्मी – लेखक – कवियों से खच्चा खच भरे सभागार में कार्यक्रम की अध्यक्षता जयपुर से आये चर्चित आलोचक राजाराम भादू ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री नगीन तनवीर ,त्रिलोक महावर सुभाष मिश्र ,जयप्रकाश ,रामकुमार तिवारी की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही !

    सूत्र सम्मान 2022 से सम्मानित होने के बाद कवि संजय अलंग ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि ” मैं सूत्र परिवार और अनुशंसा तथा चयन समिति को धन्यवाद देता हूँ ,जिसने एेसा कुछ सामने लाने का निर्णय लिया, जिसमें मेरा रचना कर्म पुरस्कृत होता है और इस अनुक्रम में मुझे सूत्र सम्मान का अलंकरण प्रदान किया गया… उन्होंने अपने व्यक्तव्य में अपनी रचना प्रक्रिया पर भी विस्तार से प्रकाश डाला! दो सत्रों में आयोजित सूत्र सम्मान समारोह में कवि पाठ के साथ संजय अलंग की कविताओं पर एकाग्र नाटक का मंचन भी किया गया… कार्यक्रम में सूत्र सम्मान से पूर्व संजय अलंग की कविताओं पर शरद कोकास, रजत कृष्ण और अजय चंद्रवंशी नें महत्वपूर्ण आलेख का पठन किया । रचनाकारों को कार्यक्रम के अध्यक्ष राजाराम भादू सहित सभी विशिष्ट अतिथियों द्वारा संजय अलंग की कविताओं पर अपने विचार रखे! कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि के रूप चर्चित कथाकार सतीश जायसवाल की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही और विशिष्ट अतिथि के रूप ईश्वर सिंह दोस्त, अध्यक्ष साहित्य परिषद रायपुर और कवि नासिर अहमद सिंकदर उपस्थित रहे… छत्तीसगढ़ के कोरबा, जगदलपुर ,बागबाहरा ,दुर्ग ,भिलाई ,राजनांदगांव ,कवर्धा ,बिलासपुर मनेंन्द्रगढ़ ,कोरिया ,बैंकुठपुर ,कवर्धा , कुम्हारी सहित शहडोल ,नागपुर के लेखक कवियों की उपस्थिति के साथ रायपुर के वरिष्ठ लेखक ,कवि पत्रकार ,रंगनिर्देशक ,इतिहासकार और प्रबुध्द जनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ! इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन आमोद श्रीवास्तव का था सहयोग प्रखर सिंह के द्वारा दिया गया इस पूरे दिन भर के कार्यक्रम सफल बनाने में सूत्र के नंदन ,नगेन्द्र सिंह ,योगेश चाडंक और सरिता सिंह का योगदान महत्वपूर्ण रहा !

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका*जिला शिक्षा अधिकारी ने पत्थलगांव विकास खंड के प्राथमिक शाला बालमपारा के प्रधान पाठक सखाराम सिदार को निलंबित किया*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका लकड़ी-डंडा से अपने पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को सन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    November 9, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर पुनित कुमार साहू निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को किया गिरफ्ता

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Dual Casinoclub free spins no deposit bonuses Twist Demo Enjoy 100 percent free Harbors from the Great com
    • Kann meinereiner kostenlose Casinospiele nach unserem Mobile weiters einem Pill zum besten geben?
    • Site Lions Pride slot free spins Chart
    • Purple Sweet Life slot machine Mansions
    • PayPal gewalt eure Einzahlungen hinein einem Wettanbieter pointiert schneller weiters schneller

    Recent Comments

    1. Crypto Casino: Die Zukunft des Online-Glücksspiels – Klinika Dentare Bluetooth on Casino Crypto: Die Zukunft des Online-Glücksspiels
    2. Online Casino mit Echtgeld Startguthaben – Die besten Angebote im Überblick on Online Casinos mit Startguthaben: Ihre Chance auf Gewinne
    3. Online Casino ohne Limit: Casinos ohne Einsatzlimit – Vision & Machine learning Lab on Online Casino ohne Einschränkungen: Das Beste aus der Welt der Online Casinos ohne Limit
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?