अखिल भारतीय संत समूह पदयात्रा का पत्थलगांव में किया भव्य स्वागत
पत्थलगांव- अखिल भारतीय संत समाज के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ के चारों दिशाओं से संतों का पद यात्रा शुभारंभ हुआ है, जो 19 मार्च को रायपुर में विशाल संत सम्मेलन से समापन होगा। इसकी शुरुआत सोगड़ा से रायपुर के लिए पदयात्रा से हुई। यात्रा के पत्थलगांव पहुंचते ही सैकड़ों लोगों ने संत समूह का भव्य स्वागत किया।
सोगड़ा से रायपुर तक जाने वाली यात्रा के प्रमुख और गुरुकुल तुरंगा जिला रायगढ़ के संचालक आचार्य राकेश ने यात्रा के संबंध में बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य देश को हिंदू राष्ट्र बनाना, गांव-गांव में हिंदुओं के प्रति जन-जागरण, धर्मांतरण पर रोक, जात-पात को दूर करने जैसे अन्य विषयों को लेकर छत्तीसगढ़ के 4 जगहों से संतों की पदयात्रा का शुभारंभ हुआ है।
18 मार्च को सभी संतों की पदयात्रा का समागम रायपुर में होगा और रायपुर से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का मांग की जाएगी। पदयात्रा कुनकुरी कांसाबेल होते हुवे पत्थलगांव पहुंचा। यात्रा के दौरान पत्थलगांव में भोजपुरी समाज द्वारा भी यात्रा का स्वागत किया गया भोजपुरी समाज के अध्यक्ष अभय सिंग समेत समाज के अन्य पदाधिकारियों ने यात्रा में शामिल संतो का पुष्प हार से स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष अभय सिंह समेत अरुण गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता ,मनोज तिवारी ,कृष्णा सिंह, बच्चन दुबे, अमरनाथ तिवारी ,मंगलेश ओझा ,रामानंद सिंह, बंटी सिंह, बबलू तिवारी ,वीरेंद्र तिवारी, संजय तिवारी,छोटेलाल गुप्ता,तुलसी प्रसाद गुप्ता,सुनील गुप्ता,नीरज गुप्ता ,पवन गुप्ता,अवधेश गुप्ता,अनुप शर्मा,प्रेम गुप्ता,रौशन साहू , राजेश गुप्ता,समेत भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

पत्थलगांव -पत्थलगांव में कोटवार एसोसिएशन ने एक दिवसीय धरना एवं वादा निभाओं रैली निकाली इस दौरान शहर की सडको से गुजरकर रैली पत्थलगांव तहसील कार्यालय पह्नुची यहा संघ के सदस्यों ने नियमित कर्मचारी का दर्जा देते हुए राजस्व विभाग का शासकीय कर्मचारी घोषित करने तथा माफ़ी जमींन के रूप में मिली जमीन का मालिकाना हक़ की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा,कोटवारों का कहना था कोटवार आजादी के पूर्व से पीढ़ी दर पीढ़ी ग्रामीण स्तर में सेवाएं देते आ रहे हैं परन्तु सभी विभागों की चाकरी करने के बाद भी कोटवारों को शासकीय कर्मचारी का दर्जा नहीं मिल पाया है लम्बे समय तक सेवा देने के बाद सेवा निवृत होने पर कोटवारों को पैशन आदि की सुविधा नहीं मिल पाती नाम मात्र के मानदेय से अपने परिवार का गुजरा बेहद मुश्किल हो गया है जिसकी वजह से कोटवारों को भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इस अवसर पर कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ तहसील शाखा पत्थलगांव के अध्यक्ष श्रवण कुमार चौहान ,उपाध्यक्ष वैशाखु राम सारथी, दयाशंकर, राजकुमार चौहान, रामकुमार ,गणेश राम चौहान, भूनेश्वर चौहान, नंदकुमार सिंगौर और सुखन राम चौहान, रथों राम सारथी सुक नंद चौहान,राधे ,पिनु समेत पत्थलगांव क्षेत्र के सभी कोटवार उपस्थित थे
