Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, August 11
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जशपुर में 13 मार्च से बेसिक कोर्स इन स्क्रीनप्ले राइटिंग का होगा आयोजन
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जशपुर में 13 मार्च से बेसिक कोर्स इन स्क्रीनप्ले राइटिंग का होगा आयोजन

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGFebruary 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    जशपुर में 13 मार्च से बेसिक कोर्स इन स्क्रीनप्ले राइटिंग का होगा आयोजन

    जिला प्रशासन जशपुर का अभिनव पहल

    जशपुर
    भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की स्वायत्त संस्था भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान पुणे के द्वारा संचालित *बेसिक कोर्स इन स्क्रीनप्ले राइटिंग* का 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन 13 मार्च से 22 मार्च तक कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन में कराया जा रहा है।अब जिले के युवा स्क्रीनप्ले राइटिंग का जशपुर में ही प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने कैरियर का चुनाव कर सकेंगे। जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागियों के लिए आयोजित यह 10 दिवसीय कोर्स पूरी तरह निशुल्क एवं आवासीय होगा। प्रतिभागियों को *फिल्म संस्थान पुणे* से आए प्रशिक्षक सुदीप्तो आचार्य के द्वारा स्क्रीनप्ले राइटिंग की कला सिखाई जाएगी। सुदीप्तो आचार्य का निर्देशन और स्क्रीनप्ले के क्षेत्र में काफी अनुभव रहा है। उनके द्वारा फिल्म के ऊपर लिखे गए कई अकादमिक पेपर्स विभिन्न अंतरराष्ट्रीय साइंटिफिक जर्नल में प्रकाशित हो चुका है।

    उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म प्रतिस्पर्धा में जूरी सदस्य के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संकल्प जशपुर के प्राचार्य विनोद गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के अनुसूचित जनजाति के प्रतिभागियों जिनकी उम्र 18 वर्ष या अधिक है तथा जिन्होंने बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की है, के लिए यह कोर्स आयोजित किया जा रहा है। विशेष परिस्थितियों में कक्षा दसवीं उत्तीर्ण पर भी विचार किया जा सकता है बशर्ते उन्हें लेखन में रुचि हो। इसमें कुल प्रतिभागियों की संख्या 30 होगी। जिसने 15 बालक एवं 15 बालिकायें होंगी । प्रतिभागियों का चयन का आधार प्रतिभागियों का लेखन में रुचि एवं कौशल का होना होगा जिसके लिए 11 मार्च को संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में प्रातः 11 बजे से जिला स्तर पर स्क्रीनिंग के माध्यम से चयन किया जाएगा। सफलतापूर्वक कोर्स पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। आवेदन हेतु गूगल फॉर्म के माध्यम से लिंक उपलब्ध कराया जा रहा है। यह गूगल लिंक जिले के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य एवम हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों को उपलब्ध करा दिया गया है।आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मार्च तक होगी। इच्छुक प्रतिभागी इसके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।सभी चयनित अभ्यर्थियों को आवासीय सुविधा के साथ भोजन भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा ।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका अखिल भारतीय संत समूह पदयात्रा का पत्थलगांव में किया भव्य स्वागत
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका पहाड़ों पर बसे पहाड़ी कोरवा परिवारों से मिलने पहुंचे कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🔴 रथ मेला से शुरू हुआ मामला, कुनकुरी कोर्ट में आरोपी को 20 साल की सजा!………
    • पत्थलगांव डाक🎯 रथ मेला में खुड़खुड़िया का खेला, पुलिस ने बिगाड़ दिया पूरा खेल!………
    • पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली का खेल? खाद कारोबारियों ने लगाए गंभीर आरोप……………
    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?