* चरित्र शंका में टांगी से पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी चंद घंटे में हुआ गिरफ्तार,*
*⏺️ थाना फरसाबहार क्षेत्र का मामला,*
*⏺️ आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध।*
——000——-
➡️मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना फरसाबहार क्षेत्र के प्रार्थी ने दिनांक 24.02.2023 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके गांव का 30 वर्षीय व्यक्ति अपनी 27 वर्षीय पत्नी का पूर्व से संदेह करता था कि उसका किसी अन्य से संबंध है। इस बात को लेकर दोनों पति-पत्नि के मध्य अक्सर वाद-विवाद होता था। दिनांक 23.02.2023 के मध्य रात्रि में चरित्र की बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ उसके पश्चात पति ने आवेश में आकर घर में रखे टांगी से अपनी पत्नी के सिर में वार कर हत्या कर दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

➡️प्रकरण की विवेचना दौरान थाना फरसाबहार पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक जॉंच कार्यवाही करते हुये प्रकरण के आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया, आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी को जप्त कर आरोपी को दिनांक 24.02.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
➡️प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में थाना फरसाबहार से निरीक्षक ओ.पी. कुजूर, आर. 545 नीरज तिर्की, आर. 29 सुखषरण की महत्वपूर्ण योगदान रहा।
——000——-
