भारतीय मजदूर संघ के धरना को भाजपा का समर्थन
मजदूर संघ के धरने को समर्थन देने पहुंचा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक
रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता धरमलाल कौशिक आज भारतीय मजदूर संघ की एक दिवसीय धरना को समर्थन देने नया रायपुर ग्राम तूता स्थित धरना स्थल पहुंने। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को झूठ बोलकर एवं उनके साथ छल कर सत्ता में आयी है। अपने जन घोषणा पत्र में कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से अनेको वादे किए लेकिन अगर धरातल में देखा जाए तो ये वादे अभी तक कहीं दिखी ही नही है। शराबबंदी करने का झूठा वादा करके प्रदेश की महिलाओं को छला, स्वसहायता समूह की बहनों से रोजगार छीन कर उन्हें बेरोजगार करके छला, प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने के नाम पर छला, बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर छला, बुजुर्ग एवं विधवा महिलाओं को पेंशन के नाम पर छला, बिजली बिल हाफ करके सीमा बनाकर उपभोक्ताओं को छला, कर्ज माफी के नाम पर किसानों को छला, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी प्रदेश की जनता को नही मिलने दिया गया।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ अपने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत है और मांगे जायज है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार तत्काल उनकी मांगों को अपने किए वादों से मुकरे बिना पूरा करें। उन्होंने कहा कि भारतीय भूपेशराज में केवल भ्रष्टारियों को संरक्षण देने का काम किया गया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ठप है, सड़के खराब है, विकास के नाम पर कांग्रेस केवल कर्ज लेकर राज्य को कर्ज के बोझ से दबा दिया है। इस दौरान इन्हे समर्थन देने साथ में मस्तू री विधायक डॉ. कृष्णैमूर्ति बांधी एवं बेलतरा विधायक श्री रजनीश सिंह जी भी साथ मौजूद रहे।



