समाचार
मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात के दौरान अंकिरा ग्रामवासियों को नया विद्युत वितरण केन्द्र सौगात दी थी
फरसाबहार विकासखंड के अंकिरा में नया विद्युत वितरण केन्द्र खुलने से लोगों को हो रही आसानी
अंकिरा के आस पास के 43 गांव के 9000 लोगों को मिल रहा लाभ
गांव वालों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
जशपुरनगर 02 मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जशपुर प्रवास और भेंट मुलाकात के दौरान फरसाबहार विकासखंड के ग्रामीणों ने अंकिरा में नया विधुत वितरण केन्द्र की मांग की गई थी।

मुख्यमंत्री ने लोगों की सुविधा के लिए अंकिरा में नया विद्युत वितरण केन्द्र खोलने की मौके पर ही घोषणा की थी। जिस पर जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सार्थक प्रयास करते हुए अंकिरा में नया विद्युत वितरण केन्द्र अब शुरू हो गया है। अब अंकिरा के लोगों को 25 किलोमीटर दूर कोतबा जाने की आवश्यकता नहीं पडती है। ग्रामवासियों को अंकिरा में ही बिजली बिल पटाने सुधार कार्य एवं बिजली संबंधी अन्य कार्य आसानी से हो जा रहा है।
नया विद्युत वितरण केन्द्र खुलने से अंकिरा के आस पास के लगभग 43 गांव के 9000 लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। लोगों की पैसे और समय की बचत हो रही है। ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।
स.क्र./371/नूतन फोटो क्रमांक- 03 से 04
