Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, April 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका प्रतिबंधित नक्सली संगठन के नाम पर सड़क निर्माण कार्य में लगे कंपनी को हथियार के बल पर पैसा मांगने एवं ग्रामीण महिला के घर में प्रवेश कर धमकी देकर लूटपाट करने का कुख्यात फरार आरोपी रोहित बड़ा को जिले की पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार,*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका प्रतिबंधित नक्सली संगठन के नाम पर सड़क निर्माण कार्य में लगे कंपनी को हथियार के बल पर पैसा मांगने एवं ग्रामीण महिला के घर में प्रवेश कर धमकी देकर लूटपाट करने का कुख्यात फरार आरोपी रोहित बड़ा को जिले की पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार,*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 11, 2023No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    * प्रतिबंधित नक्सली संगठन के नाम पर सड़क निर्माण कार्य में लगे कंपनी को हथियार के बल पर पैसा मांगने एवं ग्रामीण महिला के घर में प्रवेश कर धमकी देकर लूटपाट करने का कुख्यात फरार आरोपी रोहित बड़ा को जिले की पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार,*
    * आरोपी रोहित बड़ा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था,*
    *प्रकरण के अन्य आरोपीगण पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं,*
    * चौकी लोदाम में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 218/21 धारा 384, 34 भा.द.वि. 25(2) आर्म्स एक्ट एवं अप.क्र. 229/21 धारा 395, 397 भा.द.वि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध,*

    ——-000——-
    पहले प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जशपुर निवासी प्रार्थी ने दिनांक 11.09.2021 को चौकी लोदाम थाना जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह लोखंडी ग्राम में सड़क निर्माण कार्य करा रहा है, उसी दौरान दिनांक 05.09.2021 के शाम लगभग 04 बजे अज्ञात आरोपियों ने कट्टा दिखाकर इसके निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के पास आकर एक धमकी भरा पत्र इसके नाम पर दिया जिसमें पीपुल्स लिब्रेशन फ्रंट ऑफ इंडिया संगठन से बिना बात किये निर्माण कार्य तत्काल बंद करने एवं रकम की मांग किये जाने का उल्लेख है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 218/21 धारा 384, 34 भा.द.वि. 25(2) आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी 1-बिनेश राम उर्फ बिने उम्र 23 साल निवासी भेलवाडीह चौकी लोदाम, 2-अंकित राम उम्र 23 साल निवासी भेलवाडीह चौकी लोदाम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा दिनांक 05.09.2021 को रोहित बड़ा के साथ मिलकर रामप्रताप राम के मोटर सायकल सीडी 100 ड्रीम युगा में बैठकर लोखंडी जाकर निर्माण कार्य करा रहे मुंशी को कट्टा दिखाकर धमकी देना बताया। आरोपी बिनेश राम के कब्जे से पीएलएफआई का कोरा लेटर पैड एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को पूर्व में जप्त कर उक्त आरोपियों को दिनांक 27.09.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    दूसरे प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि कडिंगमहुआटोली निवासी 25 वर्षीय महिला ने दिनांक 27.09.2021 को चौकी लोदाम में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह दिनांक 26.09.2021 की रात्री लगभग 07ः30 बजे अपने घर में पति के साथ सब्जी बना रही थी, बच्चे टी.व्ही. देख रहे थे उसी दौरान कुछ अज्ञात लोग इसके घर दरवाजा को खुलवाये एवं कट्टा, फरसा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुये सोना, चांदी की मांग कर घर में रखे 10 हजार रू. नगद, चांदी एवं मोबाईल फोन को लूट लिये। घटना की आवाज सुनकर प्रार्थिया के ससुर दुबराज वहां पहुंये तो उसे भी वे कट्टा दिखाकर धमकाते हुये दूसरे कमरे में ले गये इसी बीच आत्मरक्षा में दुबराज ने घर में रखे टांगी से एक बदमाश रामप्रताप के सिर में वार कर जख्मी कर दिया, जिसकी बाद में मृत्यू हो गई। आरोपीगण वहां से लूट-पाट कर भाग गये। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अप.क्र. 229/21 धारा 395, 397 भा.द.वि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से देशी कट्टा, कारतूस, टांगी, एवं लुटी गई नगदी रकम 2100 रू. जप्त कर आरोपी 1-बिनेश राम उर्फ बिने उम्र 23 साल निवासी भेलवाडीह चौकी लोदाम, 2-अंकित राम उम्र 23 साल निवासी भेलवाडीह चैकी लोदाम 3-विनोद राम उम्र 32 साल निवासी बड़ाबनई चौकी लोदाम को दिनांक 27.09.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त दोनों घटना में शामिल आरोपी रोहित बड़ा फरार था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी।
    ➡️प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये दबिश देकर *रोहित बड़ा उम्र 30 साल निवासी खुंटीटोली चौकी लोदाम* को उसके ग्राम से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त घटना को अपने साथियों के साथ घटित करना स्वीकार करने पर उसे दिनांक 10.03.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
    ➡️प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक ललित नेगी, उ.नि. जबेरियुस एक्का, प्र.आर. 371 वितिन राम, प्र.आर. 390 कृपा सिंधु तिग्गा, आर. 02 बेलसाजर, आर. 450 कुलरंजन, आर. प्रवीण का सराहनीय योगदान रहा।
    ——-000——-

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका पत्थर क्रेशर प्लांट के मैकेनिक से नगदी रकम लूटकर मारपीट कर फरार रहने वाला आरोपी धमेन्द्र राम हुआ गिरफ्तार
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *राजस्व विभाग द्वारा कृषि संगणना एवं नक्शा बंटाकन के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    November 9, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर पुनित कुमार साहू निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को किया गिरफ्ता

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Dual Casinoclub free spins no deposit bonuses Twist Demo Enjoy 100 percent free Harbors from the Great com
    • Kann meinereiner kostenlose Casinospiele nach unserem Mobile weiters einem Pill zum besten geben?
    • Site Lions Pride slot free spins Chart
    • Purple Sweet Life slot machine Mansions
    • PayPal gewalt eure Einzahlungen hinein einem Wettanbieter pointiert schneller weiters schneller

    Recent Comments

    1. Crypto Casino: Die Zukunft des Online-Glücksspiels – Klinika Dentare Bluetooth on Casino Crypto: Die Zukunft des Online-Glücksspiels
    2. Online Casino mit Echtgeld Startguthaben – Die besten Angebote im Überblick on Online Casinos mit Startguthaben: Ihre Chance auf Gewinne
    3. Online Casino ohne Limit: Casinos ohne Einsatzlimit – Vision & Machine learning Lab on Online Casino ohne Einschränkungen: Das Beste aus der Welt der Online Casinos ohne Limit
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?