Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, November 3
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका पत्थर क्रेशर प्लांट के मैकेनिक से नगदी रकम लूटकर मारपीट कर फरार रहने वाला आरोपी धमेन्द्र राम हुआ गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका पत्थर क्रेशर प्लांट के मैकेनिक से नगदी रकम लूटकर मारपीट कर फरार रहने वाला आरोपी धमेन्द्र राम हुआ गिरफ्तार

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMarch 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *पत्थर क्रेशर प्लांट के मैकेनिक से नगदी रकम लूटकर मारपीट कर फरार रहने वाला आरोपी धमेन्द्र राम हुआ गिरफ्तार,*
    * आरोपी ने माह अप्रैल 2022 में अपने अन्य फरार 03 साथियों के साथ घटना को दिया था अंजाम,*
    * चौकी आरा क्षेत्रांतर्गत स्थित एक क्रेशर प्लांट की घटना,*
    * चौकी आरा थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपियों के विरूद्ध धारा 387, 394 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध।*

    ——000——
    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी महादेव मिस्त्री उम्र 42 साल निवासी मेयतु थाना कटकमदाग जिला हजारीबाग (झारखंड) ने दिनांक 21.04.2022 को चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह आरा क्षेत्र के एक पत्थर क्रेशर प्लांट का मैकेनिक है, यह दिनांक 17.04.2022 की रात्रि 08 बजे लगभग क्रेशर के पास बने मकान के बरामदा में बैठा हुआ था, इसका साथी कमलेश कमरे के अंदर सोया हुआ था उसी दौरान उनके पास 04 अज्ञात व्यक्ति आये और इसे भुजाली की नोक पर पकड़कर मारते-पीटते पास के जंगल की ओर ले गये और अपने मालिक को फोन कर 50 हजार रू. मांगने बोले, उस दौरान प्रार्थी के फोन में नेटवर्क नहीं था। तब उक्त चारों व्यक्ति उसे बोले कि दिनांक 18.04.2022 तक अपने मालिक से 20 हजार रू. मांगकर ला देना कहते हुये उसके पाॅकेट में रखे 500 रू. को लूट लिये एवं डंडा से चेहरा, पीट में मारपीट किये एवं रात्रि लगभग 01 बजे उसे छोड़ दिये। प्रार्थी ने अपने साथ घटित घटना को अपने साथी एवं क्रेशर मालिक को बताया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी आरा में उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण की विवेचना दौरान चौकी आरा द्वारा अज्ञात आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी, पतासाजी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि उक्त घटना में संलिप्त आरोपी धर्मेन्द्र राम अपने घर में आया हुआ है इस सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी के निवास में घेराबंदी कर दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य 03 साथियों के साथ उक्त घटना को घटित करना स्वीकार किया है। *आरोपी धमेन्द्र राम उम्र 26 साल निवासी माघेटोली चौकी आरा* को दिनांक 09.03.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। घटना के अन्य 03 आरोपी फरार हैं, जिनकी लगातार पतासाजी की जा रही है।
    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक जबेरियुस एक्का, प्र.आर. 390 कृपा सिंधु तिग्गा, आर. 02 बेलसाजर, आर. 450 कुलरंजन, आर. प्रवीण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    ——000——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूकता लाने हेतु जिला जशपुर पुलिस सदैव तत्पर,
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका प्रतिबंधित नक्सली संगठन के नाम पर सड़क निर्माण कार्य में लगे कंपनी को हथियार के बल पर पैसा मांगने एवं ग्रामीण महिला के घर में प्रवेश कर धमकी देकर लूटपाट करने का कुख्यात फरार आरोपी रोहित बड़ा को जिले की पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार,*
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Brutal Casino: Jouw Ultieme Bestemming voor Online Speelvermaak
    • 5 Euro Storting Casino: Je Entree voor Opwindend Online Kansspelen
    • Jak sprawdzić status starej wypłaty pieniędzy w Fontan Casino
    • Vanguard Casinos de España: Sistema de Apuestas en Red de Última Generación
    • Revolut Speelsite: Hedendaagse Betalingswijze ten behoeve van Digitaal Kansspelen

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?