Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूकता लाने हेतु जिला जशपुर पुलिस सदैव तत्पर,
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूकता लाने हेतु जिला जशपुर पुलिस सदैव तत्पर,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूकता लाने हेतु जिला जशपुर पुलिस सदैव तत्पर,*
    * सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के त्वरित उपचार हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर द्वारा समस्त थाना/चौकी/ रक्षित केन्द्र एवं यातायात शाखा को फर्स्ट एड किट का वितरण किया गया,*

    —–00—–
    गौरतलब है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक लाने हेतु जिले में चलाये जा रहे विश्वास अभियान के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी तारत्मय में आज दिनांक 11.03.2023 दिन शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी/रक्षित केन्द्र/ यातायात शाखा को फर्स्ट एड किट का वितरण किया गया जिससे कि पुलिस के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित प्राथमिक उपचार करते हुए समय पर नजदीक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाकर उनकी जीवन बचाई जा सके। जिले में विगत वर्ष 2022 माह जनवरी, फरवरी में सड़क दुर्घटना के 48 प्रकरण जिसमें 28 मृतक, 45 व्यक्ति घायल हुई थे, वहीं वर्ष 2023 माह जनवरी, फरवरी में 65 प्रकरण 48 मृतक 38 व्यक्ति घायल हुये है।
    जिला जशपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशानुसार किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुचाने वाले आम नागरिकों से कोई पूछताछ नही किया जाएगा। सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन को उचित ईनाम दिया जाएगा। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के बारे में सूचना देने पर व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखी जायेगी। गुड सेमेरिटन जो सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति के लिए पुलिस को सूचना अथवा आपातकालीन सेवाओं हेतु फोन करता है तो नाम और व्यक्तिगत विवरण देने के लिए बाध्य नहीं किया जायेगा।


    गुड सेमेरिटन जिसने स्वैच्छिक रूप से उल्लेख किया है कि वह उस दुर्घटना का प्रत्यक्षदर्षी भी है तथा पुलिस द्वारा मुकदमें के दौरान गुड सेमेरिटन से एक ही बार पूछताछ की जाएगी एवं गुडसेमेरिटन को गवाह बनने के लिये बाध्य नहीं करेगा सार्वजनिक और निजी पीड़ितों की मदद कर नजदीकी पुलिस थाना/पुलिस चौकी में अपना नाम-पता दर्ज करायें। सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वाले नागरिकों को गुड सेमेरिटन के तहत् प्रोत्साहित करने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा 26 जनवरी, 15 अगस्त एवं विशेष अवसरों पर पुरस्कृत किया जायेगा।
    इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री उमेश कश्यप, एसडीओपी जशपुर श्री राजेन्द्र सिंह परिहार, रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश देवांगन एवं अन्य अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहें।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के ‘भरोसे’ के बजट ने जीता प्रदेश की जनता का दिल, कुनकुरी को दिए सौगात के लिए आभार :-विधायक यू. डी. मिंज*  
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका पत्थर क्रेशर प्लांट के मैकेनिक से नगदी रकम लूटकर मारपीट कर फरार रहने वाला आरोपी धमेन्द्र राम हुआ गिरफ्तार
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?