Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, November 4
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका * पीडीएस गोदाम कछार से चावल, शक्कर, चना चोरी करने वाले 04 आरोपी पत्थलगांव पुलिस के हत्थे चढ़े,*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका * पीडीएस गोदाम कछार से चावल, शक्कर, चना चोरी करने वाले 04 आरोपी पत्थलगांव पुलिस के हत्थे चढ़े,*

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMarch 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    * पीडीएस गोदाम कछार से चावल, शक्कर, चना चोरी करने वाले 04 आरोपी पत्थलगांव पुलिस के हत्थे चढ़े,*

    * आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया शत प्रतिषत सामान 102 बोरी चावल, 08 बोरी शक्कर तथा 25 बोरी चना कीमती 77500 रू. जप्त,*

    * आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 457, 380 भा.द.वि. का अपराध दर्ज।*

    ——-00——-

    ➡️प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी पीडीएस दुकान संचालक/विक्रेता खेमासागर यादव उम्र 45 साल निवासी ग्राम पंचायत कछार ने दिनांक 08.03.2023 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 07.03.2023 को प्रतिदिन की भांति हितग्राहियों को पी.डी.एस. का राशन वितरण कर करीब 03 बजे दुकान में ताला लगाकर चला गया था, दूसरे दिन दिनांक 08.03.2023 को प्रातः दुकान आकर देखा तो दुकान का शटर में लगा ताला टुटा हुआ था, दुकान के बाहर चावल बिखरा हुआ था एवं अंदर जाकर मिलान कर देखने पर दुकान में रखा 102 बोरी चावल, 08 बोरी शक्कर तथा 25 बोरी चना कुल कीमती 77500 रू. को रात्रि में अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में धारा 457, 380 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    ➡️प्रकरण की विवेचना दौरान पता चला कि चैकी लटोरी थाना जयनगर जिला सूरजपुर छ.ग. के अप.क्र. 46/23 एवं 61/23 धारा 457, 380, 411, 34 भा.द.वि. में पकड़े गये आरोपीगण चंद्रभान यादव, प्रफुल्ल एक्का, लक्ष्मीनारायण यादव एवं कैलाश अग्रवाल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर पीडीएस दुकान कछार में उक्त चोरी की घटना को घटित करना स्वीकार किये एवं उनके कब्जे से चोरी किया हुआ सामान शतप्रतिशत 102 बोरी चावल, 08 बोरी शक्कर तथा 25 बोरी चना कुल कीमती 77500 रू. को जप्त किया गया। *आरोपीगण 1- चंद्रभान यादव उम्र 19 साल निवासी लुड़ेग थाना पत्थलगांव, 2-प्रफुल्ल एक्का उम्र 22 साल निवासी तुरबाआमा थाना पत्थलगांव, 3-लक्ष्मीनारायण यादव उम्र 29 साल निवासी लुड़ेग एवं 4-कैलाश अग्रवाल उम्र 35 साल निवासी चिकनीपानी थाना बागबहार* को दिनांक 15.03.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सूरजपुर भेजा गया है।

    ➡️उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि संतोष तिवारी, प्र.आर. 184 परमजीत सिंह, आर. कमलेष्वर वर्मा, आर. 169 पवन पैंकरा, आर. 616 प्रमोद जोल्हे, आर. अनीश एक्का, आर. सुभाष नायक, आर. भवानी लाल कहरा की सक्रिय भूमिका रही।

    ——00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका ट्रेलर वाहन चालक के अंधे कत्ल के मामले में फरार 06 वां आरोपी रवि महंत पत्थलगांव पुलिस के हत्थे चढ़ा,*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका रिफर मरीज को लेकर जा रही संजीवनी वाहन को रोककर तोड़फोड़ एवं मारपीट करने वाले 03 आरोपियों को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Vavada kontakt – jak szybko skontaktować się ze wsparciem technicznym
    • 🔱 धनतेरस से दीपावली और तुलसी विवाह तक… पूजा के शुभ मुहूर्त में न हो कोई चूक! पत्थलगांव के विद्वान भक्त महाराज ने बताई सनातन परंपराओं की महत्वपूर्ण बातें, क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की विशेष पेशकश!…….
    • Brutal Casino: Jouw Ultieme Bestemming voor Online Speelvermaak
    • 5 Euro Storting Casino: Je Entree voor Opwindend Online Kansspelen
    • Jak sprawdzić status starej wypłaty pieniędzy w Fontan Casino

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?