Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका ट्रेलर वाहन चालक के अंधे कत्ल के मामले में फरार 06 वां आरोपी रवि महंत पत्थलगांव पुलिस के हत्थे चढ़ा,*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका ट्रेलर वाहन चालक के अंधे कत्ल के मामले में फरार 06 वां आरोपी रवि महंत पत्थलगांव पुलिस के हत्थे चढ़ा,*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    * ट्रेलर वाहन चालक के अंधे कत्ल के मामले में फरार 06 वां आरोपी रवि महंत पत्थलगांव पुलिस के हत्थे चढ़ा,*

    * प्रकरण के अन्य 05 आरोपीगण पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं,*
    *आरोपीगण सरिया समेत ट्रेलर वाहन को लूट कर ड्राईवर की हत्या कर दिये थे,*
    * आरोपी रवि महंत के कब्जे से हत्या में प्रयोग किया खून लगा गमछा जप्त किया गया,*
    * आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 302, 396, 120बी, 414 भा.द.वि. का अपराध दर्ज।*
    ——-00——-
    प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.02.2023 को लुड़ेग झण्डा घाट में रोड से करीब 30 फिट अंदर जंगल गढ्ढे में राजेश कुमार पिता चन्द्रबली उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम घरसहा थाना जियतपुर जिला आजमगढ़ (उ.प्र.) का शव मिला था, शव का पी.एम. कराने के पश्चात् रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु हत्या करने से होना पाये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 61/2023 धारा 302, 396, 120बी, 414 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण की विवेचना दौरान पतासाजी कर पूर्व में आरोपीगण क्रमशः (1) डोलेश्वर पैकरा उम्र 27 साल निवासी सरईटोला थाना बागबाहर, (2) सोनू राम सिदार उम्र 24 साल निवासी मुड़ाबहला थाना बागबाहर, (3) संजय यादव उम्र 27 साल निवासी डूमरबहार थाना पत्थलगांव (4) संतकुमार सिदार उम्र 34 साल निवासी मालपानी थाना धरमजयगढ़ (5) रामकेष्वर सिदार उम्र 20 साल निवासी मालपानी थाना धरमजयगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण के अन्य फरार आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

    विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी रवि महंत के धरमजयगढ़ क्षेत्र में होने की सूचना मिलने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना पत्थलगांव द्वारा कार्यवाही कर दबिश देकर रवि महंत को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध में शामिल होना बताया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त खून लगा गमछा को जप्त किया गया। *आरोपी रवि महंत उम्र 23 साल निवासी कटईपालीडीह थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 15.03.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा (थाना प्रभारी पत्थलगाव), सउनि संतोष तिवारी, प्र.आर. प्रेमप्रकाश कुर्रे, आर. मुकेश पाण्डेय, आर. अनीश एक्का, आर. सुभाष नायक, कमलेश्वर वर्मा, लव कुमार चैहान, राजेन्द्र रात्रे, पवन पैकरा की सक्रिय भूमिका रही।
    ——00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका पीडीएस गोदाम कछार से चावल, शक्कर, चना चोरी करने वाले 04 आरोपी पत्थलगांव पुलिस के हत्थे चढ़े,*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका * पीडीएस गोदाम कछार से चावल, शक्कर, चना चोरी करने वाले 04 आरोपी पत्थलगांव पुलिस के हत्थे चढ़े,*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?