नियमों के विपरीत अनुकम्पा नियुक्ति के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही.
जशपुर.18 मार्च.
जशपुर जिले में शिक्षा विभाग के अधिकारी व्दारा नियमों की अनदेखी कर के अनुकम्पा नियुक्ति देने का मामला अब तुल पकड़ लिया है. विधानसभा में इस प्रकरण की गुंज सुनाई देने के बाद तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी जेके प्रसाद के विरूद्ध जांच शुरू कर दी गई है.
इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने दिवंगत लोक सेवक बैजनाथ राम के छोटे पुत्र प्रेम कुमार राम को नियमों के विपरीत जाकर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है.शिक्षा विभाग ने इस प्रकरण को बेहद गंभीर अपराध माना है.

उल्लेखनीय है कि अनुकम्पा नियुक्ति में गड़बड़ी का यह प्रकरण उजागर होने के बाद आरोपी अधिकारी ने स्वत: जांच शुरू कर लिपापोती का कुत्सित प्रयास शुरू कर दिया था लेकिन इस मामले पर विधानसभा में ध्यानाकर्षण सवाल लग जाने से जशपुर शिक्षा विभाग में अनियमितता के अनेक मामले उजागर होने लगे हैं.
शिक्षा विभाग ने इस बड़ी गड़बड़ी के मामले में अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए विभिन्न विंदुओं पर जानकारी मंगा ली है.अधिकारिक सूत्रों के अनुसार अनुकम्पा नियुक्ति के इस गंभीर प्रकरण में मौजूदा जिला शिक्षा अधिकारी जेके प्रसाद के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू हो जाने के बाद शासन के नियमों के तहत उन्हे इस पद से हटा कर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी
इनके द्वारा पत्थलगांव के बीआरसी ऑफिस में शैलेंद्र सिंह जी को बीआरसी बनाया गया था वह भी इनकी तरह भ्रष्ट है
