Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»आशिका कुजूर ब्यूरो बगीचा (C.G) तहलका नियमित जांच एवं समय रहते पहचान से ग्लूकोमा की वृद्धि को रोका जा सकता है: डॉ. अभिषेक मेहरा*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    आशिका कुजूर ब्यूरो बगीचा (C.G) तहलका नियमित जांच एवं समय रहते पहचान से ग्लूकोमा की वृद्धि को रोका जा सकता है: डॉ. अभिषेक मेहरा*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 18, 2023Updated:March 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *नियमित जांच एवं समय रहते पहचान से ग्लूकोमा की वृद्धि को रोका जा सकता है: डॉ. अभिषेक मेहरा*

    रायपुर, 17 मार्च, 2023। ग्लूकोमा के संबंध में छत्तीसगढ़ नेत्रालय के डायरेक्टर डॉ. अभिषेक मेहरा का कहना है कि नियमित जांच एवं समय रहते पहचान हो जाने से ग्लूकोमा को बढ़ने से रोका जा सकता है। ग्लूकोमा को काला मोतिया भी कहा जाता है, जो आँखों में ऑप्टिक नर्व के क्षतिग्रस्त होने जाने से विकसित होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में लगभग 4 करोड़ लोगों को ग्लूकोमा है या इसके जोखिम के बीच जी रहे हैं।


    डॉक्टर अभिषेक मेहरा कहते हैं, “अक्सर लोग हमारे पास तब आते हैं जब बहुत नुकसान हो चुका होता है। ग्लूकोमा से होने वाले नुकसान की पूर्ति नहीं की जा सकती है, लेकिन उसे आगे बढ़ने से रोका जा सकता है। अगर समय रहते ग्लूकोमा का पता चल जाए तो उसका प्रबंधन सुगम होता है।”
    अक्सर 40 वर्ष से अधिक उम्र में ही ग्लूकोमा विकसित होता है, हालांकि कुछ इससे कम उम्र के लोगों में भी ग्लूकोमा के मामले देखे गए हैं। ज्यादातर ग्लूकोमा का जोखिम उनको होता है जिसके परिवार में इसका इतिहास होता है या जिन्हें मधुमेह या उच्च रक्तचाप की समस्या है।
    वयस्कों में अंधेपन का प्रमुख कारण ग्लूकोमा को कहा जाता है। कुछ प्रकार के ग्लूकोमा में, पीड़ित को लक्षणों का पता नहीं चलता। जब तक स्थिति गंभीर अवस्था में न पहुँच जाए, तब तक इस पर ध्यान नहीं जाता है। छत्तीसगढ़ नेत्रालय ग्लूकोमा की जांच के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। साथ ही यहाँ अनुभवी विशेषज्ञों और स्टाफ द्वारा ग्लूकोमा की जांच की जाती है।
    छत्तीसगढ़ नेत्रालय आँखों के इलाज के लिए प्रदेश का पुराना और विश्वसनीय नाम है, जहाँ आँखों के उपचार के लिये सारी ज़रूरी सुविधाएँ उपलब्ध है। मानव सेवा की भावना के साथ नेत्र रोग के उपचार के लिये 4 दशकों से भी अधिक समय से छत्तीसगढ़ नेत्रालय कार्य कर रहा है। यहाँ पदस्थ चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों का उद्देश्य सदा ही गुणवत्तापूर्ण उपचार रहा है। यहाँ उपचार में पैसों की कमी कभी बाधा नहीं बनी। यह एक चैरिटेबल अस्पताल है जिसमें आज भी प्रतिदिन मात्र 50 रुपए के नाममात्र के ओपीडी शुल्क के साथ लोगों की कॉम्प्रेहेंसिव जांच की जाती है।
    औसतन 200 मरीज प्रतिदिन अपनी आँखों के उपचार व जाँच के लिये छत्तीसगढ़ नेत्रालय में आते हैं। अपने संचालन की शुरुआत से अब तक अस्पताल के द्वारा 50 लाख से अधिक मरीजों का चेकअप, 3.5 लाख आँखों का ऑपरेशन और 20 हज़ार से अधिक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा चुका है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका पत्थलगांव एसडीएम श्री आर एस लाल ने कक्षा 7 वी छात्र की फीस माफ करवाया*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जिला शिक्षाधिकारी जशपुर जे.के. को मिला कार्यवाही का प्रसाद
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?