- *पत्थलगांव एसडीएम श्री आर एस लाल ने कक्षा 7 वी छात्र की फीस माफ करवाया*
- *स्कूल प्रबंधक से स्वयं बात करके परीक्षा से वंचित छात्र को परीक्षा दिलवाया गया*
- *छात्र के परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए पत्थलगांव एसडीएम को धन्यवाद दिया*
पत्थलगांव । पत्थलगांव शहर के कश्मीरी गली में न्यू लाइफ इंग्लिश मीडिया स्कूल में फी बकाया को लेकर एक 7th में पढ़ाई कर रहा छात्र को परीक्षा से वंचित कर दिया था । जहां पत्थलगांव अनुविभागीय अधिकारी आर. एस. लाल ने मौके पर पहुँचकर स्कूल प्रबंधक भवानी शंकर खूंटिया से बातचीत कर उसके फीस को में छूट कराकर उसे परीक्षा दिलावाया गया.छात्र के परिजनों ने एसडीएम समझाईश के बाद खुशी होकर एसडीएम सर का आभार भी जताया ।
