Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका 3000 मरीजों का मेगा कैंप में किया गया ईलाज
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका 3000 मरीजों का मेगा कैंप में किया गया ईलाज

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    समाचार
    3000 मरीजों का मेगा कैंप में किया गया ईलाज
    जिला स्तरीय मेगा हेल्थ कैंप में दूर दराज से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन पहुंचकर करवा रहे है अपना ईलाज
    एम्स रायपुर के 15 डॉ. और 26 लोगों की टीम कैंप में अपनी सेवाएं दे रहे है
    कैम्प में मेडिसिन, सर्जरी, शिशु रोग विशेषज्ञ नाक, कान, गला, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ मरीजों का कर रहे है ईलाज
    जिला प्रशासन की अभिनव पहल
    जिला अस्पताल के डॉ. भी जाएंगे रायपुर एम्स अस्पताल
    कैंप में 128 विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के मरीजों का भी किया गया ईलाज


    जशपुरनगर 28 मार्च 2023/जिला प्रशासन एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर संयुक्त तत्वाधान में आज जिला अस्पताल परिसर में मेगा हेल्थ कैंप का विधायक श्री विनय भगत ने शुभांरभ किया इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और रायपुर एम्स के डॉ. और विशेषज्ञ उपस्थित थे। रायपुर से 15 डॉ. के साथ कुल 26 लोग की टीम जशपुर पहुंचे है जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के सार्थक पहल से जशपुर जिले में पहली बार रायपुर एम्स के डॉ. दूरस्थ अंचल के ग्रामीण जन गंभीर मरीज का ईलाज कर रहे है। इसके साथ ही जिन मरीजों को उच्च अस्पताल में रेफर करने की आवश्यकता है उन्हें रेफर भी किया जा रहा है। जिला अस्पताल के डॉ. को भी एम्स रायपुर प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा ताकि वहां जाकर वे किस तरह मरीजों का और बेहतर ईलाज कर सकते है इसकी जानकारी लेकर आएंगे।
    कैम्प में मेडिसिन, सर्जरी, शिशु रोग विशेषज्ञ नाक, कान, गला, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ मरीजों का ईलाज कर रहे है। विधायक श्री विनय भगत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जशपुर वासियों के लिए बहुत खुशी का दिन है। आज उन्हें एक ही जगह पर सभी बीमारियों की ईलाज की सुविधा जिला प्रशासन ने उपलब्ध करा दी है। इसके लिए कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के कार्यो की प्रसंशा करते हुए डॉ. की पूरी टीम को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी ।कलेक्टर ने अपने सम्बोधन में कहा कि जशपुर जिला दूरस्थ अंचल होने के कारण यहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हैै। इसी उद्देश्य से गंभीर मरीजो को स्वास्थ्य का लाभ देने के लिए मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया है। उन्होंने एम्स से आए डॉ. स्टाफ और जिला अस्पताल के डॉ. और पूरे स्टाफ को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों को मेगा हेल्थ कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। मेगा हेल्थ कैंप में जिले के विभिन्न विकासखंडो से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा मरीजों का भी ईलाज प्राथमिकता से किया गया। बगीचा से 110 मनोरा से 18 पहाड़ी कोरवा मरीजों का ईलाज किया गया है।
    रायपुर से आए एम्स के डॉ. में ऑर्थाेपेडिक विभाग के कंसलटेंट सीनियर रेसीडेंट डॉ. दुष्यंत चौहान, डॉ. शिवनी प्रजापति, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ कंसलटेंट और सीनियर रेसीडेंट प्रो. डॉ.सरिता अग्रवाल, डॉ. चंद्रशेखर श्रीवास्तव, डॉ. तूलिका चौहान, कान नाक गला विभाग के डॉ. सतीश सातपुते, डॉ. आकाश अग्रवाल, कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. मुनेश्वर कुमार, सामान्य सर्जरी विभाग कंसलटेंट और सीनियर रेसीडेंट डॉ. त्रिदिप दत्ता बरुवा, डॉ. हनुमंता ए शिशु शल्य चिकित्सा विभाग कंसलटेंट डॉ. नितिन कुमार बोरकर , सामान्य चिकित्सा विभाग कंसलटेंट सीनियर रेसीडेंट डॉ. पंकज कुमार, डॉ. अंकित राणा, शिशु रोग विभाग जूनियर रेसीडेंट डॉ. ईशान कपिल, डॉ. गुलशन कुमार, फार्मासिस्ट श्री चंद्रशेखर देशमुख, उप चिकित्सा अधिकारी श्री प्रकाश सवानी, नर्सिंग अधिकारी सुश्री दीपाली सुश्री डयाना, श्री विशाल, श्री प्रसनजीत अपनी सेवाएं देगे। इस अवसर पर जशपुर के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी श्री रंजीत टोप्पो, डीपीएम स्मृति एक्का, जिला अस्पताल के सलाहकार राजेश कुरील और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका * 65 वर्षीय वृद्ध महिला की टांगी से नृशंस हत्या करने वाला आरोपी बेलजियम टोप्पो हुआ गिरफ्तार,*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका रीना एक्का को मिला आधे घंटे के अंदर ही स्थायी जाति प्रमाण पत्र
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?