Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका बाबा भगवान राम ट्रस्ट द्वारा संचालित चक्षु अभियान का आठवा चरण ग्राम आरा से हुआ प्रारंभ*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका बाबा भगवान राम ट्रस्ट द्वारा संचालित चक्षु अभियान का आठवा चरण ग्राम आरा से हुआ प्रारंभ*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *बाबा भगवान राम ट्रस्ट द्वारा संचालित चक्षु अभियान का आठवा चरण ग्राम आरा से हुआ प्रारंभ*

    *मरीजों का नेत्र परीक्षण कर पावर वाले चश्में एवं दवाइयां ट्रस्ट द्वारा की गईं निःशुल्क वितरित*

    जशपुर

    बाबा भगवानराम ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद गुरूपद संभव रामजी द्वारा गत वर्ष प्रारंभ कराए गए चक्षु अभियान का आठवां चरण रविवार 09 अप्रैल 2023 को ग्राम आरा जिला, जशापुर में प्रारंभ हुआ यह शिविर ग्राम आरा के गांधी चौक के पास स्थित प्राइमरी स्कूल के प्रांगण में स्थित सांस्कृतिक भवन में आयोजित किया गया।

    शिविर में पूर्व की भांति मरीजों का नेत्र परीक्षण कर आवश्यकता अनुसार मरीजों को पावर वाले चश्में एवं दवाइयां ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क वितरित की गयी। शिविर में अन्य रोगों के मरीजों का भी निःशुल्क परीक्षण कर उन्हें दवा प्रदान की गयी। मरीजों का नेत्र परीक्षण जशपुर के टी. पी. कुशवाहा, सविता नन्दे एवं गुमला के सुनील तिर्की द्वारा किया गया तथा अन्य रोगों की चिकित्सा डॉ अर्पण सिंह, अम्बिकापुर द्वारा की गयी शिविर में मरीजों के निःशुल्क ब्लडशुगर जांच की भी व्यवस्था थी।

    इस चक्षु अभियान के आठवें चरण के प्रथम शिविर में कुल 828 मरीजों का परीक्षण किया गया जिसमें 518 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर 416 मरीजों को पावर वाले चश्में वितरित किए गए वहीं अन्य रोगों के 310 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवा प्रदान की गयी।

    शिविर का प्रारंभ प्रातः 10 बजे परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के चित्र पर पूजन आरती पश्चात प्रारंभ हुआ जो कि लगातार 5 बजे सांय तक चलता रहा। शिविर में 52 मरीज मोतियाबिन्द के भी चिन्हित किए गए जिन्हें जिला अस्पताल में जाकर आपरेशन कराने की सलाह दी गयी।

    शिविर में दूर-दूर से आए हुए मरीजों ने लाभ लिया। शिविर को सफल बनाने में शाखा गुमला के अजय प्रसाद, आश्रम कुमार, कृष्ण कुमार गुप्ता, उदय गुप्ता, गौरी षडंगी, अजय सिन्हा, संजय महापात्र, रतमरीय दास, गम्हरिया जशपुर के संजय अखौरी, संतोष मिश्र, प्रशांत नारायण सिंह, श्रेया सुरभि, वेद तिवारी, सत्येन्द्र सिंह, अखिलेश यादव सुमित, अंकित के अलावा नरेन्द्र कुमार सिन्हा जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा, जिला जशपुर प्रवीण कुमार सिन्हा, संकुल समन्वयक कमल दूबे, लेखापाल बी. आर. सी. राजीव साय प्रधान पाठक प्राइमरी स्कूल आरा एवं जीतवाहन राम संकुल समन्वयक का विशेष योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका गंगा जल की सौगंध खाने वाले झुठ नहीं बोलते : कौशिक* *पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रियंका गांधी से पूछा सवाल?*
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका विश्व हिंदू परिषद के बंद को मिला पूर्ण समर्थन, शांति बनाए रखने पुलिस प्रशासन ने की चाक चौबंद व्यवस्था, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर के नेतृत्व शहर में निकला फ्लैग मार्च*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?