विश्व हिंदू परिषद के बंद को मिला पूर्ण समर्थन, शांति बनाए रखने पुलिस प्रशासन ने की चाक चौबंद व्यवस्था, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर के नेतृत्व शहर में निकला फ्लैग मार्च
जशपुर :
विश्व हिन्दू परिषद ने बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के बीरनपुर गांव में बीते दिनों एक विशेष वर्ग समुदाय की ओर से की गई हत्या को लेकर मोर्चा खोल दिया है। परिषद ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। भाजपा ने बंद का समर्थन किया है।

बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, इस बंद को पूरी तरह से समर्थन मिला सुबह से ही लोगों ने स्व स्फूर्ति से दुकान को बंद रखा. बंद के दौरान पुलिस प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था बनाई, कोतवाली टी आई रविशंकर तिवारी ने शांति पूर्ण व्यवस्था के लिए खुद ही मोर्चा सम्हाला और उन्होंने जगह जगह पुलिस कांस्टेबल की तैनाती कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे. इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सुचना नहीँ मिली है जिले के सभी व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी. विहिप ने बाजार बंद रखने के लिए व्यावसायियों से अनुरोध किया जिससे दुकान, बाजार सब पूरी तरह से बंद है। लोगों ने स्वयं बंद का समर्थन किया है।
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी
