Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका यूवा कांग्रेस जिला जशपुर ने किया ” यंग इंडिया के बोल सीजन – 3 ” का विमोचन।
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका यूवा कांग्रेस जिला जशपुर ने किया ” यंग इंडिया के बोल सीजन – 3 ” का विमोचन।

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    यूवा कांग्रेस जिला जशपुर ने किया ” यंग इंडिया के बोल सीजन – 3 ” का विमोचन।

    जशपुर – विश्राम गृह बगीचा में युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजीत साय जी के अध्यक्षता में एवम प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस सुश्री आशिका कुजूर जी,प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस संजय पाठक जी,संभागीय ऋषिराज सिंह जी,विधानसभा अध्यक्ष जशपुर विवेकानंद दास महंत जी, पत्थलगांव विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव जी की उपस्थिति में “जशपुर जिला युवा कांग्रेस” के द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया था जिसमे ” यंग इंडिया के बोल सीजन – 3 ” प्रतियोगिता का विमोचन किया गया। यंग इंडिया के बोल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया भारतीय युवा कांग्रेस का एक महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट हैं जिसके तहत आम और सामान्य पृष्टभूमि के प्रतिभाशाली युवाओं को राजनीतिक मंच मुहैया कराया जाता हैं।

    यंग इंडिया के बोल सीजन 3 में ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तारीख 25 अप्रैल2023 तक है यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग के युवाओं को समान मंच उपलब्ध कराता आ रहा है पूर्व में यंग इंडिया के बोल के माध्यम से संगठन में जुड़े युवा राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और संगठन की बातें रखने का मौका मिल रहा है। यंग इंडिया के बोल सीजन 2 के
    युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ऋषिराज सिंह ने बताया की जिस दौर में भाजपा नागरिकों की अभिव्यक्ति का आक्रमण कर रही हैं उस दौर में युवा कांग्रेस देश के युवाओं को बोलने का मंच प्रदान कर रही हैं। आम और सामान्य परिवार के युवाओं को राजनीति से जोड़कर सहभागी लोकतंत्र को मजबूत बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य हैं। पिछले दो सीजन की अभूतपूर्व सफलता के बाद अब हम तीसरा सीजन शुरू कर रहे हैं। आज देश महंगाई, बेरोजगारी, सार्वजनिक संपत्तियों की बिक्री, चीनी घुसपैठ, किसान समस्या, गिरती हुई अर्थव्यवस्था जैसे कई अन्य ज्वलंत मुद्दे हैं किंतु भाजपा सरकार इन असल मुद्दो से देश का ध्यान भ्रमित करने के लिए निरर्थक व उन्मादी मुद्दो को हवा देने का काम करती हैं ऐसे में इस प्रतियोगिता का सीजन – 3 भी देश के युवाओं की मुखर आवाज़ बनने का काम करेगा।

    इस अवसर पर बीज प्रमाणीकरण बोर्ड के सदस्य श्री दिलीप पांडे जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस जसपुर विदेल भगत , जिला महासचिव सोमल तिर्की, युवा कार्यकर्ता रोहिताश्व भगत,अतुल,आर्यन,अनिमेष,राजकुमार,सुधीर,मन्नू,मनोज,विवेक, विकास,अशोक,श्रावण,रामनारायण, आर्नेस,प्रियेश,एरिक,बीरेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

    https://youtu.be/36JT1CRCccI

    ऋषि राज सिंह (प्रदेश प्रवक्ता)
    सरगुजा संभाग प्रभारी “यंग इंडिया के बोल सीजन –3”

    प्रदेश महासचिव आशिका कुजूर ने कहा कि जिस देश में जनता की हित में आवाज उठाने से जनता द्वारा चुने जनप्रतिनिधि को चुप कराया जाता है, उनकी सदस्यता समाप्त की जाती है ऐसे में गांव के हर गली में एक अच्छा प्रवक्ता होना आवश्यक हो गया है जो जनता के हित के लिए आवाज उठा सके। आज की युवा पीढ़ी जानती है कि राहुल गांधी एक ऐसा नेता है जी हमेशा जनता के हित के लिए आवाज उठाता रहा है। जिसे चुप कराने के लिए केंद्र सरकार ने उनकी सदस्यता रद्द की और उन्हें निवास खाली करने का नोटिस दिया है। लेकिन केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि पूरे देश की जनता राहुल गांधी के साथ उनकी हर लड़ाई में साथ खड़ी है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बागबहार के नागरिकों ने सद्भावना रैली निकालकर भाईचारा का संदेश दिया,*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका आज राज्यपाल माननीय सुश्री अनुसुइया उइके जी से राजभवन इंफाल में………..
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?