आज राज्यपाल माननीय सुश्री अनुसुइया उइके जी से राजभवन इंफाल में किसान मोर्चा उखरूल जिले के श्री आरएस खाबुंगसिंग के साथ अन्य पदाधिकारियों ने भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल महोदया का प्रदेश के किसानों एवं जनजाति समाज की समस्याओं और उनके संगठन
की गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने राज्यपाल महोदया को उखरूल में आयोजित होने वाले सिरूई लिलि फेस्टीवल के लिये आमंत्रित किया। उनके द्वारा बताया गया कि क्षेत्र के सभी जनजाति सदस्य बहुत प्रसन्न हैं कि उनके प्रदेश में प्रथमबार किसी जनजाति महिला को गर्वनर बनाया गया है वे राज्यपाल को मिलना एवं देखना चाहते हैं।
आज राज्यपाल माननीय सुश्री अनुसुइया उइके जी से राजभवन इंफाल में सहकार भारती मणिपुर के डॉ.रामनन्द खुन्द्रकपाम के साथ अन्य पदाधिकारियों ने भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल महोदया का प्रदेश में सहकार भारती की चल रही गतिविधियों से अवगत कराया।

आज मणिपुर राजभवन में राज्यपाल माननीय सुश्री अनुसुइया उइके जी से गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी मणिपुर के सचिव श्री मनदीप सिंह सेटिया के साथ अन्य पदाधिकारियों ने भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल महोदया का परंपरागत शाल से सम्मान किया।
श्री सेतिया ने राज्यपाल को प्रदेश में सिख समाज से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही आगामी समय में गुरूद्वारा आने के आमंत्रण के साथ उनके गुरूओं के प्रकाशपर्व पर आमंचित किया। राज्यपाल ने भी उनके आमंत्रण को स्वीकार करते हुए सहमति प्रदान की।
(C.G) तहलका के विशेष विज्ञापन


विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 श्री धर्मेंद्र शर्मा प्रधान संपादक



