Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल अपने क्षेत्र के विकास को गति देने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जिला खनिज न्यास निधि से राशि स्वीकृत करने 77.75 करोड़ का दिया प्रस्ताव।*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल अपने क्षेत्र के विकास को गति देने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जिला खनिज न्यास निधि से राशि स्वीकृत करने 77.75 करोड़ का दिया प्रस्ताव।*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 18, 2023Updated:April 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल अपने क्षेत्र के विकास को गति देने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जिला खनिज न्यास निधि से राशि स्वीकृत करने 77.75 करोड़ का दिया प्रस्ताव।*

    कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल अपने क्षेत्र के विकास को गति देने शासन एवं प्रशासन से पहल करते रहते हैं, उन्हे सफलता भी मिलती है। राजस्व मंत्रीत्व काल में उनकी पहल से  कोरबा विधानसभा क्षेत्र के विकास को नया आयाम मिला है। बुनियादी सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होने के साथ साथ अधोसंरचना विकास को बल मिला, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचुल परिवर्तन देखने को मिला। श्री अग्रवाल ने बताया कि जनता ने मुझ पर विश्वास कर लगातार तीन बार नेतृत्व प्रदान किया। मैं एक सेवक के रूप में जनता की हर मांग को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगा दी। जनता का विश्वास ही मेरी धरोहर है।

    इसी कड़ी में जयसिंह अग्रवाल ने खनिज न्यास निधि से राशि स्वीकृत करने का प्रस्ताव दिया है। उन्होने विभिन्न निर्माण कार्यों, तालाबों का संरक्षण एवं संवर्धन, अति आवश्यक सड़कों में स्ट्रीट लाईट, सड़कों के निर्माण, सिवरेज लाईन, कलवर्ट जैसे अति आवश्यक कामों के लिए राशि की मांग की है। जिन कार्यों के लिए प्रस्ताव भेजा है, उनमें – विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, डामरीकरण एवं सड़क चौड़ीकरण हेतु 2000 लाख रूपये, विभिन्न वार्डों में नाली-नाला निर्माण हेतु 1252 लाख रूपये, 05 स्थानों पर रपटा ब्रीज व एक स्थान पर घाट निर्माण हेतु 2026 लाख रूपये जिसमें वार्ड क्र. 04 सर्वमंगला नदी में रपटा, ब्रीज एवं घाट निर्माण हेतु 1100 लाख, वार्ड क्र. 11 सोनालिया पुल के पास नहर में अपस्ट्रिम ब्रीज निर्माण हेतु 276.50 लाख रूपये एवं डाउन स्ट्रीम हेतु 276.50 लाख रूपये, राताखार गेवराघाट से परिवहन नगर जोड़ते हुए केनाल के उपर नवीन हाई लेवल ब्रीज का निर्माण 199.92 लाख रूपये के कार्य शामिल हैं। विभिन्न वार्डों में सड़क बत्ती प्रदाय हेतु लगभग 270 लाख रूपये, तीन मंगल भवन हेतु 300 लाख रूपये, विभिन्न स्थानों पर 15 सामुदायिक भवन हेतु 600 लाख रूपये, सिवरेज लाईन सुधार हेतु 300 लाख रूपये, 10 स्थानों पर मुक्तिधाम निर्माण एवं जिर्णोद्धार हेतु 250 लाख रूपये, 03 स्थानों पर ग्रेवयार्ड निर्माण हेतु 60 लाख रूपये, क्षेत्र के 10 चिन्हित तालाबों के जिर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण हेतु 250 लाख रूपये, परसाभाठा बाजार में शेड निर्माण एवं जिर्णोद्धार हेतु 85 लाख रूपये, मुड़ापार बाजार में शेड निर्माण एवं जिर्णोद्धार हेतु 27.50 लाख रूपये, वार्ड क्र. 19 पुलिस चौकी में विकास कार्य हेतु 10 लाख रुपये, वार्ड क्र. 14 में नन्दी स्वान योजना अंतर्गत प्रस्तावित महात्मा गांधी इंडस्ट्रियल पार्क (यु.आई.पी.ए.) हेतु 200 लाख रुपये, विभिन्न स्थानों में कलवर्ट निर्माण हेतु 70 लाख रुपये, क्षेत्र के चिन्हित स्थानों पर 04 शेड निर्माण हेतु 75 लाख रुपये का प्रस्ताव शामिल है। इस तरह उन्होने कुल 77 करोड़ 75 लाख 81 हजार रूपये का प्रस्ताव दिया है।

    श्री अग्रवाल ने कहा कि राशि स्वीकृति के बाद विकास कार्य पूर्ण होने के बाद कोरबा विधानसभा क्षेत्र विकास में मील का एक और पत्थर साबित होगा। उन्होने आम जनता की सहुलियत और उनकी आवश्यकताओं के लिए भेजे गये समस्त प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई है।

    (C.G) तहलका न्यूज़ के विशेष विज्ञापन

     

     

    कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9303993528 श्री धर्मेंद्र शर्मा  प्रधान संपादक

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका आज राज्यपाल माननीय सुश्री अनुसुइया उइके जी से राजभवन इंफाल में………..
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना की ली समीक्षा बैठक*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?