*दसवीं के टॉपर ने कलेक्टर से की मुलाकात, लिया सफलता प्राप्त करने के टिप्स*
*कलेक्टर ने बधाई देकर निरंतर कड़ी मेहनत कर लक्ष्य प्राप्त करने की दी शुभकामनाएं*
जशपुरनगर 11 मई 2023/दसवीं बोर्ड की परीक्षा में जशपुर जिले के टॉपर राहुल यादव एवं तीसरे स्थान प्राप्त सूरज पैंकरा ने अपने परिवार संग कलेक्टर डॉ रवि मित्तल से मुलाकात किया। कलेक्टर ने 2 वर्ष के शानदार सफलता के लिए मिठाई खिलाकर बधाई दी एवं निरंतर कड़ी मेहनत कर लक्ष्य प्राप्त करने शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर ने कहा कि यह सफलता की शुरुआत है। संकल्प के शिक्षकों के प्रयास, प्राचार्य के मार्गदर्शन और आप सभी की कड़ी मेहनत ने जिले का नाम रोशन किया है।

अब जशपुर को देश, विश्व के पटल में लाना है। उन्होंने सफलता की टिप्स बताते हुए जिज्ञासु बच्चों को बताया कि आप सभी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े, आपस में संवाद करें। प्रतिदिन के कार्य के लिए कार्य योजना बनाएं सफलता जरूर मिलेगी। आज की सफलता अभी की शुरुआत है।

उन्होंने निरंतर कड़ी परिश्रम कर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है इसी तरह आगे भी आप पूरी लगन से अध्ययन करते रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से यह भी पूछा कि वे आगे चलकर क्या बनना चाहते हैंछात्रों ने डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस अफसर बनने की बात कही।
राहुल यादव ने 98.83 प्रतिशत अंक के साथ राज्य में प्रथम स्थान और सूरज पैंकरा ने 98.17 प्रतिशत अंक के प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर अपने माता-पिता एवं शिक्षकों सहित प्रदेश का मान बढ़ाया। दोनों बच्चों की इस बड़ी सफलता से परिवार के लोगों में हर्ष का माहौल हैं, दोनों छात्र किसान परिवार से आते हैं और इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से सभी प्रदेशवासियों को गौरांवित किया है
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
*समाचार बनाने का समय 12:00 से 1:00*
_*हमारे न्यूज़ ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक पर टच करें*_
https://chat.whatsapp.com/GTvrLwcwjyd7150HnaNX0E
*कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें*
Mo=9303993528 हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/profile.php?id=100023342340535
हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.instagram.com/invites/contact/?i=al5ftrc9u5y1&utm_content=nvgbtof
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://youtube.com/channel/UCXVBfVKZYJkpwsO_zMlCrqw
