*ईडी ने 540 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में आईएएस रानू साहु समेत इन लोगों की संपत्ति अटैच की*
(C.G) तहलका- ईडी ने 540 करोड़ के कोल स्कैम मामले में 25 रूपये प्रति टन कोयले पर कमीशन लेने के आरोप में आईएएस रानू साहु, सुर्यकांत तिवारी, विधायक देवेंद्र यादव, चंद्रादेव प्रसाद राय और कई लोगों की 51.40 करोड़ की संपत्ति अटैच की। इस मामले में एजेंसी ने 170 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी, यानि अब तक कुल 221.5 करोड़ की संपत्ति अटैच की ।
आज चेंबर पदाधिकारी के भाई के यहां ईडी ने मारी रेड रायपुर में चेंबर पदाधिकारी भरत बजाज के भाई रवि बजाज के यहां ईडी ने रेड मारी है। जानकारी के मुताबिक अवैध उगाही की रकम हवाला के ज़रिए बाहर भेजने के शक में ईडी की सुबह से छापेमारी जारी है। ईडी सूत्रों का दावा है कि अरबों के लेन-देन का खुलासा हो सकता है। हवाला के मुख्य कर्ता-धर्ता रवि बजाज को बताया जा रहा था। शिकायत के आधार पर ईडी ने यह कार्रवाई की है। शराब ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह से भी ईडी की कड़ी पूछताछ जारी है।
हालांकि रवि बजाज का किसी प्रकार से भरत बजाज से लेना देना नहीं है. तथा दोनों भाई अलग-अलग रहते हैं और व्यापार भी अलग है। ये सब परिवार सूत्रों ने बताया है। भरत बजाज से बात करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो सका। छापेमारी संबंधित सही जानकारी बातचीत के बाद ही मिल सकेगी।

ईडी की टीम ने इसके पहले 31 मार्च को छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में करीब 18 लोगों के 26 ठिकानों पर छापेमारी की थी। बड़े शराब कारोबारियों अमोलक सिंह भाटिया, पप्पू भाटिया, अनवर ढेबर, विनोद बिहारी, सौरभ केडिया, मनजीत चावला सहित अन्य लोगों के ठिकानों के अलावा आबकारी विभाग के अधिकारी एपी त्रिपाठी, एडीओ जनार्दन कौरव के ठिकानों पर भी छापा मारा था।
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मैराथन पूछताछ के बाद 11 लोगों को पूछताछ के लिए ऑफिस ले आई थी। कयास लगाए जा रहे थे कि ईडी कुछ लोगों के खिलाफ़ प्रकरण दर्ज कर कोर्ट में पेश करेगी, लेकिन ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद उन्हें दोबारा तलब करने के इरादे से नोटिस देते हुए छोड़ दिया था।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन
ऋ
अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
*समाचार बनाने का समय 12:00 से 1:00*
_*हमारे न्यूज़ ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक पर टच करें*_
https://chat.whatsapp.com/GTvrLwcwjyd7150HnaNX0E
*कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें*
Mo=9303993528 हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/profile.php?id=100023342340535
हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.instagram.com/invites/contact/?i=al5ftrc9u5y1&utm_content=nvgbtof
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://youtube.com/channel/UCXVBfVKZYJkpwsO_zMlCrqw
