*स्व सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया सेनेटरी नैपकिन बनाने का प्रशिक्षण*
*उच्च गुणवत्ता अल्ट्रा वॉयलेट स्ट्रलाईज्ड नैपकीन का होगा निर्माण*
*बगीचा विकासखंड के सभी बालिका छात्रावासों में स्वनिर्मित नैपकिन का होगा प्रयोग*
*रुपसेरा सेनेटरी नैपकीन से संवरेगी महिला समूहों की जिंदगी, माहवारी में मिलेगा उत्तम स्वास्थ्य*
जशपुर,12 मई,2023/बगीचा जनपद पंचायत के अंतर्गत रुपसेरा ग्राम पंचायत में गौठान में कार्यरत महिला स्व सहायता समूहों को सैनेटरी नैपकीन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। सीईओ विनोद सिंह ने बताया कि कलेक्टर डॉ रवि मित्तल एवं जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव के निर्देशन में गांव की महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में रुपसेरा ग्राम पंचायत के सूरजमुखी स्व सहायता समूह एवं खईड़कोना स्व सहायता समूह की महिलाओं को सैनेटरी नैपकीन का प्रशिक्षण दिया गया।

ग्वालियर से आए ऋतिक बोहारी ने सभी महिलाओं को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत रुपसेरा की सरपंच अर्पणा एक्का व संतोष एक्का के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि रुपसेरा गांव में महिला समूहों द्वारा जिस सेनेटरी नैपकीन का निर्माण किया जा रहा है वह उच्च गुणवत्ता युक्त है। अल्ट्रा वायलेट स्ट्रलाइजर के द्वारा पूर्ण शुद्धता के साथ इसका निर्माण किया जा रहा है। स्व सहायता समूहों की महिला सदस्यों में निर्मला खाखा, प्रतिमा तिर्की, मंजू टोप्पो, ज्योति बखला, निरूपा केरकेट्टा, कंचनमाला एक्का, हिल्दा केरकेट्टा, आशा एक्का, जसिंता बखला, लिलिमा बखला, अन्ना तिर्की ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

जनपद सीईओ विनोद सिंह ने महिलाओं की लगन व मेहनत को देखते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक स्तर पर महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे सेनेटरी नैपकीन को विकासखंड के बालिका छात्रावासों में विक्रय किये जाने की योजना है। इसके बाद ग्रामीण स्तर पर भी महिलाओं के द्वारा सेनेटरी नैपकीन के मार्केटिंग की व्यवस्था बनाई जा रही है। समूह की महिलाएं प्रशिक्षण पाकर बेहद खुश हैं
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
*समाचार बनाने का समय 12:00 से 1:00*
_*हमारे न्यूज़ ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक पर टच करें*_
https://chat.whatsapp.com/GTvrLwcwjyd7150HnaNX0E
*कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें*
Mo=9303993528 हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/profile.php?id=100023342340535
हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.instagram.com/invites/contact/?i=al5ftrc9u5y1&utm_content=nvgbtof
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://youtube.com/channel/UCXVBfVKZYJkpwsO_zMlCrqw
