*प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से सामुएल एक्का हुआ मालामाल*
*योजना का लाभ लेकर स्वयं की भूमि में 1.000 हेक्टर पर तालाब निर्माण कर मत्स्य पालन कर रहे हैं*
*एक वर्ष में 2 हजार किग्रा. मछली विक्रय से 4 लाख रूपए का हुआ मुनाफा*
*जशपुरनगर 15 मई 2023*/दूरस्थ अंचल के किसानों की आय को दोगुना करने के उदेश्य से किसानों की आवश्यकताओं अनुसार विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का अहम् योगदान है। वर्तमान समय में शासन द्वारा मछली पालन अर्थात जलीय कृषि करनें वाले किसानों को बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत की गई है।

इसी कड़ी में मनोरा विकासखण्ड के तलोरा ग्राम के श्री सामुएल एक्का 01 वर्ष से मछली पालन का कार्य कर रहे हैं। इनके द्वारा वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत् स्वयं की भूमि में 1.000 हेक्टर पर तालाब निर्माण कर मत्स्य पालन कर रहे हैं। निर्मित जलक्षेत्र के लिए योजनानुसार अनुदान राशि 4 लाख 20 हजार विभाग से प्राप्त हुआ। अब तक हितग्राही द्वारा 2 हजार किग्रा. मछली का विक्रय किया गया है जिससे 4 लाख रूपए का आय प्राप्त हुआ है।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
*समाचार बनाने का समय 12:00 से 1:00*
_*हमारे न्यूज़ ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक पर टच करें*_
https://chat.whatsapp.com/GTvrLwcwjyd7150HnaNX0E
*कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें*
Mo=9303993528 हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/profile.php?id=100023342340535
हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.instagram.com/invites/contact/?i=al5ftrc9u5y1&utm_content=nvgbtof
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://youtube.com/channel/UCXVBfVKZYJkpwsO_zMlCrqw
