Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, April 19
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका रायपुर : कलेक्टर कांफ्रेंस में संभागायुक्त डॉ. अलंग ने राजस्व मामलों, जल जीवन मिशन, सड़कों की स्थिति, खरीफ कार्यक्रम, पंचायत योजनाओं और आगामी विधानसभा निर्वाचन पर की विस्तृत समीक्षा कलेक्टर कांफ्रेंस
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका रायपुर : कलेक्टर कांफ्रेंस में संभागायुक्त डॉ. अलंग ने राजस्व मामलों, जल जीवन मिशन, सड़कों की स्थिति, खरीफ कार्यक्रम, पंचायत योजनाओं और आगामी विधानसभा निर्वाचन पर की विस्तृत समीक्षा कलेक्टर कांफ्रेंस

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 27, 2023No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    रायपुर : कलेक्टर कांफ्रेंस में संभागायुक्त डॉ. अलंग ने राजस्व मामलों, जल जीवन मिशन, सड़कों की स्थिति, खरीफ कार्यक्रम, पंचायत योजनाओं और आगामी विधानसभा निर्वाचन पर की विस्तृत समीक्षा
    कलेक्टर कांफ्रेंस
    कांफ्रेंस में पहुंचे संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, रखी अपने जिलों की प्रगति

    जिलों में जल संग्रहण हेतु तालाब, वनाधिकार, एवं दिव्यांगजनों की मदद जैसे विषयों के साथ नवाचार करने पर ज़ोर

    रायपुर, 26 मई 2023

    सरगुजा संभागायुक्त डॉ संजय कुमार अलंग की अध्यक्षता में शुक्रवार को संभाग स्तरीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई। कलेक्टर कांफ्रेंस में संभाग अंतर्गत सभी जिलों के कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत सहित शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, कृषि और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। बैठक में संभागायुक्त डॉ अलंग ने राजस्व प्रकरणों के साथ ही नक्शा सुधार अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि आवेदकों की समस्या का समाधान कम से कम समय में हो। राजस्व न्यायालयों में आने वाले किसानों, हितग्राहियों की परेशानियों के प्रति संवेदनशील रहें। उन्हें बार-बार पेशी ना आना पड़े। उन्होंने विशेष रूप से नक्शा अद्यतीकरण और वासिल बाकी नवीस यानी डब्ल्यूबीएन शाखा में सभी पंजियों के अनिवार्य संधारण पर ज़ोर दिया। समय सीमा से बाहर जाने वाले प्रकरणों पर कारण अनिवार्य रूप से दर्ज हों जिससे प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा होती रहे। इसके साथ ही उन्होंने कलेक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके अधीन कर्मचारियों की मदद के लिए जल्द से जल्द विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक का विभागीय पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी करें।

    संभागायुक्त डॉ अलंग ने विभागों की समीक्षा करते हुए कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से संभाग में जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि घरों तक जल की उपलब्धता होने से आम जन को बेहद राहत मिल रही है। उन्होंने कलेक्टर को प्रतिसप्ताह एफएचटीसी यानी कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन के आधार पर समीक्षा के निर्देश दिए।

    कांफ्रेंस में संभागायुक्त ने पूरे संभाग में रोड कनेक्टिविटी और नवीन अधोसंरचना के कार्यों पर विस्तार से जानकारी लेते हुए पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एनएच 43 अम्बिकापुर पत्थलगांव रोड, लुचकी घाट, वाड्रफनगर सड़कमार्ग, एनएच 130 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क मार्गों के संबंध में प्रगति की समीक्षा कर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोड कनेक्टिविटी को प्राथमिकता देते काम करें जिससे लोगों को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिले। इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 2023-24 में बजट सत्र में शामिल सड़क, भवन कार्यों की भी जानकारी ली।
    इसी तरह कृषि विभाग अंतर्गत खरीफ कार्यक्रम निर्धारण पर चर्चा करते हुए उन्होंने खाद एवं बीज के अग्रिम उठाव हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि 15 जून से पूर्व खाद, बीज सहित कृषक एवं आमजन की सुविधाओं हेतु शिविर आयोजित कर लिया जाए। जिला साख योजना के निर्माण पर विशेष निर्देशित करते हुए उन्होंने साख ऋण और अगले वर्ष बीज उपलब्धता के आधार पर कार्ययोजना तैयार करने कहा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी सीईओ जिला पंचायत से जानकारी ली। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन, मिलेट मिशन, मनरेगा, अमृत सरोवर मिशन और एफआरए ग्रामों में आदर्श ग्राम विकसित किए जाने पर चर्चा की। उन्होंने संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग से संभाग में नवीन स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट स्कूलों के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी की समीक्षा –

    संभागायुक्त डॉ अलंग ने संभाग में आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी की समीक्षा करते हुए मतदाता सूची को अद्यतन रखना, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र, मतदान केंद्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जैसे रैंप, पेयजल, विद्युत, और शौचालय, मतदाता लिंगानुपात, एफएलसी, ईवीएम वेयरहाउस, विशेष पुनरीक्षण अहर्ता तिथि, 17 प्लस आयु के नवीन मतदाताओं को जोड़ने, विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाताओं, दिव्यांग और थर्ड जेंडर मतदाताओं की जानकारी, सहित स्वीप गतिविधियों के क्रियान्वयन, पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
    *समाचार बनाने का समय 12:00 से 1:00*
    _*हमारे न्यूज़ ग्रुप में जोड़ने के लिए लिंक पर टच करें*_
    https://chat.whatsapp.com/GTvrLwcwjyd7150HnaNX0E
    *कोई भी समाचार या विज्ञापन या इश्तिहार के लिए संपर्क करें*
    Mo=9303993528 हमारे फेसबुक अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://www.facebook.com/profile.php?id=100023342340535
    हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://www.instagram.com/invites/contact/?i=al5ftrc9u5y1&utm_content=nvgbtof
    हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    https://youtube.com/channel/UCXVBfVKZYJkpwsO_zMlCrqw

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका एसडीएम ने लिया विकासखंड स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक*
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका स्वस्थ पंचायत सम्मेलन और जनसंवाद में पहुंचे कुनकुरी विधायक मिंज*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    November 9, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर पुनित कुमार साहू निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को किया गिरफ्ता

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Dual Casinoclub free spins no deposit bonuses Twist Demo Enjoy 100 percent free Harbors from the Great com
    • Kann meinereiner kostenlose Casinospiele nach unserem Mobile weiters einem Pill zum besten geben?
    • Site Lions Pride slot free spins Chart
    • Purple Sweet Life slot machine Mansions
    • PayPal gewalt eure Einzahlungen hinein einem Wettanbieter pointiert schneller weiters schneller

    Recent Comments

    1. Crypto Casino: Die Zukunft des Online-Glücksspiels – Klinika Dentare Bluetooth on Casino Crypto: Die Zukunft des Online-Glücksspiels
    2. Online Casino mit Echtgeld Startguthaben – Die besten Angebote im Überblick on Online Casinos mit Startguthaben: Ihre Chance auf Gewinne
    3. Online Casino ohne Limit: Casinos ohne Einsatzlimit – Vision & Machine learning Lab on Online Casino ohne Einschränkungen: Das Beste aus der Welt der Online Casinos ohne Limit
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?