13 घण्टे में 13 करोड़ राम नाम जप का आयोजन की सूचना
आज रुद्र परिवार श्री रुद्रात्मक हनुमान मंदिर कोष्टीपुरा छिंदवाड़ा के संस्थापक श्री रीतेश रत्नाकर पाण्डेय एवं जितेन्द्र सोलंकी द्वारा पत्रकार वार्ता के माध्यम से जानकारी दी गई जिसका विवरण एवं वीडियों लिंक इस प्रकार है
रुद्र परिवार द्वारा श्रावण अधिकमास में विशाल श्री राम नाम जप का आयोजन किया जा रहा है इसमें 13 घण्टे में 13 करोड़ अखण्ड श्री राम नाम का जप किया जाएगा। इस महायज्ञ में श्री राम नाम आहुति देने हेतु सभी को सादर आमंत्रित किया गया हैं।

कार्यक्रम विवरण – श्री राम नाम जप महायज्ञ – 31 जुलाई 2023 दिन – सोमवार प्रातः – 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक।
(महाप्रसाद एवं भंडारा दिनाँक – 31 जुलाई 2023 दिन – सोमवार प्रातः 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक)
स्थान – वृन्दावन लॉन बोहता चाँद रोड छिंदवाड़ा
विशेष – श्री राम नाम जप महायज्ञ हेतु किसी भी प्रकार का अनुदान या चन्दा नही लिया जा रहा है एवं कार्यक्रम व पंजीयन निःशुल्क है अतः किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को इस हेतु कोई भी धनराशि ना दें।
आयोजक – रुद्र परिवार सेवा समिति
इस अवसर पर सर्व श्री नरेंद्र पांडे चिंतामन ठाकरे विवेक ठाकुर अनुज पांडे अवधूत पांडे सुधीर गुप्ता श्रीमती गीता सोलंकी श्रीमती करुणा ठाकरे कुमारी लीना सोलंकी अनिल मालवीय कमलेश अशोरिया बलराम बारापात्रे सौरव गढ़वाल महेंद्र चौहान शौर्य गुप्ता अनिकेत कोल्हेकर रुचिर गढ़वाल विवेक नामदेव उपस्थित थे
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
