*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका मोदी सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग लाभान्वित : कौशिक*
*ओड़िशा लोकसभा प्रवास अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक*
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मोदी सरकार के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफलत 9 वर्ष पूर्ण होने पर अपने चार दिवसीय ओड़िशा प्रवास के द्वितीय दिवस पर बिजयपुर जिला बरगढ़ ओड़िशा में आगमन किये। तत्पश्चात उन्होंने माँ काली देवी मंदिर के दर्शन कर देश व प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फुल और माला पहनाकर गर्म जोश से स्वागत किया गया।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने प्रबुद्ध जन एवं बुद्धजीवीयों से मुलाक़ात की, व्यापारिक वर्ग की बैठक ली साथ ही जिला बरगढ़ भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया एवं लाभार्थी सम्मलेंन में शामिल होकर लाभार्थियों से भेंट कर मोदी जी के सभी जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उनके 9 वर्ष की उपलब्धियों को अवगत कराया एवं मोदी सरकार के योजनाओं से मिल रहे लाभ के बारे में हितग्राहियों से चर्चा की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्त्व में केंद्र सरकार ने अनेक उपलब्धियां जनता के हित में की है। जो कार्य एक बड़ी चुनौती के रूप में खड़ी थी वह कार्य मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा देश के सभी गरीब परिवारों का जनधन खाता खुलवाकर योजनाओं का लाभ सीधे उनके खाते में पहुंचाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत करते हुए विदेश नीति में सुधार, हर घर बिजली, पेयजल, महिलाओं की शक्तिकरण, स्वच्छता, राम मंदिर निर्माण, कश्मीर में धारा 370 हटाना एवं अन्य सभी क्षेत्रों में कार्य किया गया है। उन्होंने केंद्र के भाजपा सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा द्वारा 30 मई से 30 जून तक गांव-गांव घर-घर जाकर जानकारी देने का अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने आगे कहा कि 2004 से 2014 तक मौन प्रधानमंत्री होते थे, उस समय जो केंद्र से एक रुपये भेजा जाता था, उसमे मात्र 15 पैसा हितग्राही के पास पहुंचता था। देश में मोदी सरकार बनते ही सबसे पहले गरीब परिवारों के लिये जनधन योजना के तहत गरीबों का जनधन खाता खुलवाया गया ताकि गरीबो को पेशन, मजदूरी आदि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके खाते में सीधे पहुंचे जीएसटी से हर व्यवसायी को लाभ हो रहा है। विदेश नीति भी सशक्त हुई हैं। कोरोना महामारी के समय सभी को मुफ्त वेक्सीन एवं मुफ्त में राशन दिया गया। उज्जवला योजना के तहत सभी माताओं को गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हर गरीब परिवार को 5 लाख तक की मुफ्त इलाज उपस्थित थे।
सड़क निर्माण में दुगुनी बढ़ोतरी हुई हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में इलाज की बहुत ज्यादा सुविधा बढ़ा है। भारत में 3 करोड़ परिवार को आवास की सुविधा मिली हैं। घर-घर बिजली और पेयजल पहुंचाया गया। स्वच्छता के क्षेत्र में 11 करोड़ महिलाओं के लिये शौचालय बनाया गया। केन्द्र शासन ने समर्थन मूल्य में 133 रुपये की बढ़ोतरी किया है 40 लाख किसानों के खाते में 1800 करोड़ जमा किया गया है।
इस अवसर पर सांसद सुरेश पुजारी , जिला अध्यक्ष बरगढ़ अश्वनी सारंग, सचिव बरगढ़ प्रीतम सिंह, गुरुद्वारा प्रधान सुखवंत सिंह बाल, सांसद प्रतिनिधि सुरेश सतपती, पूर्व अध्यक्ष मरवाड़ी मंच अजय अग्रवाल, प्रवक्ता रुरकेला धिनेन्द्र सेनापति जी उपस्थित हुए।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
