*भारत के प्रसिद्ध उत्सवों मे से एक है जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव : कौशिक*
*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन पर्व पर जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर की पुर्जा अर्चना।*
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन पर्व पर राजधानी रायपुर के शंकर नगर में स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ जी की पुर्जा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं देश व प्रदेशवासियों को इस इस पर्व की बधाई देते हुए उनके जीवन की सुख समृद्धि की मंगलकामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा की भारत के प्रसिद्ध उत्सवों में से एक है

जगन्नाथ उत्सव यह पर्व भगवान जगन्नाथ ओडिशा और छत्तीसगढ़ की संस्कृति से समान रूप से जुड़े हुए हैं। रथ-दूज का यह त्यौहार ओडिशा की तरह छत्तीसगढ़ की संस्कृति का भी अभिन्न हिस्सा है। पूरे भारत में आज के दिन भगवान जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा निकालने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। उत्कल संस्कृति और दक्षिण कोसल की संस्कृति के बीच की यह साझेदारी अटूट है। ऐसी मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ का मूल स्थान छत्तीसगढ़ का शिवरीनारायण-तीर्थ है। यहीं से वे जगन्नाथपुरी जाकर स्थापित हुए।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
