गर्मी का मौसम आ चुका है ऐसे में जशपुर जिले के ग्रामीणजन महुआ चुनने का कार्य तेजी से कर रहे हैं। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज दुलदुला विकास खंड के ग्राम केंदपानी का निरीक्षण किया और ग्रामीण जनों द्वारा आधुनिक पद्धति का उपयोग कर महुआ चुनने की विधि की जानकारी ली । आपको बता दें कि दूरस्थ अंचल के गांव वासियों ने महुआ चुनने के लिए पतले जाली का उपयोग कर रहे हैं। कलेक्टर ने उनसे चर्चा करके विधी की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ों में जाली लगाकर महुआ चुनने से महुआ पेड़ के नीचे नहीं गिरता है। जिससे उनको महुआ चुनने में आसानी होती है। साथ ही महुआ जाली में ही अटक जाता है। और महुआ खराब भी नहीं होता है।

जशपुर जिले के युवा वैज्ञानिक समर्थ जैन ने बताया कि महुआ से बहुत सारे प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री बनाया जा रहा है। इनमें महुआ एनर्जी कैंडी
महुआ एनर्जी बार
महुआ कुकीज
महुआ लड्डू
महुआ प्रोटीन चक्की
महू एनर्जी शॉट्स
महुआ प्रोटीन पुटका आदि अन्य सामग्री शामिल हैं।
