Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, August 10
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»आशिका कुजुर ब्यूरो (C.G) तहलका केन्द्र सरकार के तानाशाही रवैये के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला मशाल जुलूस
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    आशिका कुजुर ब्यूरो (C.G) तहलका केन्द्र सरकार के तानाशाही रवैये के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला मशाल जुलूस

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    केन्द्र सरकार के तानाशाही रवैये के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला मशाल जुलूस

    कोरबा 31 मार्च। प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के नेतृत्व में कोरबा पुराना बस स्टैण्ड पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कांग्रेसियों ने केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये के विरोध में मशाल रैली निकाली। राहुल गांधी के समर्थन में पूरे जिले के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवम आम नागरिक भी शामिल हुए।

    केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के निरंकुश कार्यशैली और गुजरात की एक अदालत द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के ऊपर दर्ज आपराधिक अवमानना मामले में दो साल के लिए सजा सुनाए जाने पर उच्च अदालत में अपील करने के लिए 30 दिन का समय दिए जाने के बावजूद भाजपा सरकार ने आनन-फानन राहुल गांधी की संसद सदस्यता को समाप्त करवाने के साथ ही सांसद निवास को भी खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है। जब न्यायालय द्वारा अपील के लिए 30 दिन का समय दिया गया है तो फिर ऐसी स्थिति में दो दिनों के भीतर राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समामप्त किए जाने और अपमानजनक तरीके से तुुरंत ही सांसद निवास खाली करने के लिए नोटिस जारी किया जाना अपने आप में केन्द्र सरकार की निरंकुश कार्यशैली को दर्शाता है। उपर्युक्त मुद्दों के केन्द्र बिन्दु में आज समूचे छत्तीसगढ़ में सांकेतिक विरोध स्वरूप मशाल जुलूस आयोजित किया गया और उसी कड़ी में कोरबा पुराना बस स्टैण्ड से मशाल रैली का शुभारंभ प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं कोरबा सांसद ज्योत्षना महंत के नेतृत्व में किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ।

    मशाल जुलूस में हजारों की संख्या में कांग्रेसियों ने भागीदारी निभाई जिसमें कोरबा नगर पालिक निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष ऊषा तिवारी, इण्टक जिलाध्यक्ष विकास सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, युवा कांग्रेसी राकेश पंकज, प्रदीप डडसेना, शैलेष सिंह सोमवंशी, मीडिया प्रभारी पीयूष पाण्डेय, सहित युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और कांग्रेस सेवादल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित कोरबा नगर पालिक निगम के सभी कांग्रेसी पार्षद, एल्डरमैन, महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ताओं की टोली, वरिष्ठ कार्यकर्ता और कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हुए सैकड़ों की तादात में आम नागरिकों ने काला लिबास पहने हुए केन्द्र सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मशाल जूलूस में हिस्सा लिया।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleआशिका कुजूर ब्यूरो (C.G) तहलका कांग्रेस को ओबीसी विरोधी कहने वाले भूल जाते हैं कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री ओबीसी ही हैं – मंत्री जयसिंह अग्रवाल
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका सहायक सूचना अधिकारी श्री सुरजीत सिंह को जिला जनसंपर्क कार्यालय…………..
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली का खेल? खाद कारोबारियों ने लगाए गंभीर आरोप……………
    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..
    • जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला
    • 💜 बैंगनी रंग में सजी सावन की शाम, खुशियों और अपनत्व से महका भारतीय नगर प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?