Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, November 4
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका विश्व चिंतन दिवस पर शांति भवन हायरसेकेण्डरी स्कुल में हुआ आयोजन, जिले भर में धूमधाम से मनाया गया स्काउट के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावल का जन्मदिन
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका विश्व चिंतन दिवस पर शांति भवन हायरसेकेण्डरी स्कुल में हुआ आयोजन, जिले भर में धूमधाम से मनाया गया स्काउट के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावल का जन्मदिन

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGFebruary 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *विश्व चिंतन दिवस पर शांति भवन हायरसेकेण्डरी स्कुल में हुआ आयोजन, जिले भर में धूमधाम से मनाया गया स्काउट के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावल का जन्मदिन*

    *स्काउट एंड गाइड छात्र-छात्राओं के द्वारा सवधर्म प्रार्थना,शांति पाठ, प्रभात फेरी, ध्वजरोहण, पिरामिड,सेल्यूट,माइम सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति*

    जशपुर :

    स्काउट के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावल का जन्मदिन जशपुर जिले में हर्षोल्लास के साथ विश्व चिंतन दिवस के रूप मनाया गया. आज सेंट जेवियर हायर सेकेण्डरी शांति भवन उच्चतर माध्यमिक शाला जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में स्काउट गाइड एवं स्कूली के छात्र छात्राएं शामिल हुए।

    इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक संचालक सरोज खलखो, संयुक्त सचिव सरीन राज,डीओसी टुमन गोंसाई , डीओसी गाइड प्रीति सुधा केरकेट्टा को स्काउट गाइड सकार्फ बांध कर स्वागत किया गया. इस कार्यक्रम में
    संस्था प्रमुख फ़ा अजय केरकेट्टा, फ़ा अलेक्स लकड़ा प्राचार्य, सिस्टर नीलम, सिस्टर मोदस्ता, चंदा रानी बघेल, अंजना कुजूर, आइलीन लकड़ा, दीपिका टोप्पो, भावना सिँह, सुगंती निकुंज, आनंद तिर्की, फेडरिक कुजूर, अमरदीप एक्का एवं संस्था के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे.

    इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत में स्काउट गाइड के छात्र छात्राओं के द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित किया जिसमे सभी धर्म के प्रार्थना किया गया और समाज को सार्थक सन्देश देने का प्रयास किया साथ ही साथ ही शांति पाठ भी किया गया.स्काउट एंड गाइड छात्र-छात्राओं के द्वारा सवधर्म प्रार्थना, के साथ प्रभात फेरी, ध्वजरोहण,जीवन परिचय तंबू निर्माण, पिरामिड, सेल्यूट,माइम,देशभक्ति नृत्य, छत्तीसगढी नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गईं स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने बैंड दल के साथ बेहतरीन बैंड की प्रस्तुति दी

    कार्यक्रम में स्काउट गाइड के छात्र छात्राओं एवं स्कुल बैंड के द्वारा मार्च पास्ट किया गया कलर ग्रुप के द्वारा स्काउट गाइड का झंडोतोलन किया गया तत्पश्चात सहायक संचालक सरोज खलको के द्वारा स्काउट के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया.

    कार्यक्रम में सहायक संचालक सरोज खलखो ने कहा कि बड़ों के प्रति आदर व छोटों के प्रति स्नेह की भावना पैदा करने कम खर्च में जीवन के कार्यों को करने की आदत बनाने, मानसिक शांति के लिए स्काउट का महत्व है.

    इस मौके पर संयुक्त सचिव सरीन राज ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व चिंतन दिवस पर एक थीम निर्धारित की गईं है ” हमारी दुनिया, शांतिपूर्ण भविष्य” को आधार मान कर समाज के बीच चलना है लोगों को चिंतन के लिए प्रेरित करना है जिससे विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के साथ समाज में बेहतर नागरिक की भूमिका निभा सकें.उन्होंने कहा कि अपना काम स्वयं करने की आदत डालने खुली हवा व प्रकृति के महत्व को समझाने के आलस्य, उदासी व निष्क्रियता दूर कर मुस्कुराना,व्यापक दृष्टिकोण पैदा करने,शिविर व हाइक द्वारा साहसी जीवन बनाने मिलकर काम करने व आपसी समायोजन सिखाने,सब धर्मों के प्रति समभाव को जगाने, युवाओं में आंतरिक अनुशासन पैदा करने, सामाजिक कुरीतियों व अन्धविश्वासों को दूर करने, राष्ट्रीय विकास के कार्यों में सक्रिय सहयोग प्रदान करने के लिए आवश्यक है जिसका हम सबको पालन करना है.

    डीओसी टुमन गोंसाईं ने कहा कि बालक-बालिकाओं को सुनागरिक तथा देशभक्त के रूप में तैयार करने,सर्वागीण विकास करने के लिए,पीड़ितों व जरूरतमंदों के प्रति संवेदना व समाज सेवा समर्पण भाव सिखाने,उनके चरित्र व संस्कारों में सुदृढ़ता लाने के दिशा में आगे बढ़ना है.

    मुख्य आयुक्त डीओसी प्रीति सुधा करकेट्टा ने कहा कि स्काउट एवं गाइड का उद्देश्य छात्र छात्राओं में पूर्ण शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक क्षमताओं का विकास करना है, जिससे कि वे एक ज़िम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी क्षमताओं के द्वारा स्थानीय, राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर योगदान कर सकेंगे.

    विज्ञापन

     

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कुनकुरी शहर में स्पोर्ट्स साइकिल की चोरी करने वाले आरोपी को सायकल सहित पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता,*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *रमसमा का प्रधान पाठक सतिन्द्र राम निलंबित*
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Vavada kontakt – jak szybko skontaktować się ze wsparciem technicznym
    • 🔱 धनतेरस से दीपावली और तुलसी विवाह तक… पूजा के शुभ मुहूर्त में न हो कोई चूक! पत्थलगांव के विद्वान भक्त महाराज ने बताई सनातन परंपराओं की महत्वपूर्ण बातें, क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की विशेष पेशकश!…….
    • Brutal Casino: Jouw Ultieme Bestemming voor Online Speelvermaak
    • 5 Euro Storting Casino: Je Entree voor Opwindend Online Kansspelen
    • Jak sprawdzić status starej wypłaty pieniędzy w Fontan Casino

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?