Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, November 4
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका लात-घुसा एवं डंडा से मारपीट कर हत्या करने वाले 02 आरोपियों को चौकी सोनक्यारी पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका लात-घुसा एवं डंडा से मारपीट कर हत्या करने वाले 02 आरोपियों को चौकी सोनक्यारी पुलिस ने किया गिरफ्तार,*

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGDecember 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *⏺️ लात-घुसा एवं डंडा से मारपीट कर हत्या करने वाले 02 आरोपियों को चौकी सोनक्यारी पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
    *⏺️ चौकी सोनक्यारी थाना सन्ना में आरोपियों के विरूद्ध धारा 302, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध,*

    ——-000——-
    ➡️चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत निवास करने वाली 26 वर्षीय महिला ने चौकी सोनक्यारी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 11.12.2022 के शाम के समय इसके पति *तेज कुमार सिंह* अपने साथी सुभाष के साथ उसके मोटर सायकल में ग्राम कुबड़ीबथान गये थे, कुछ देर बाद प्रार्थिया को गांव के एक व्यक्ति से जानकारी मिली कि उसके पति को कुछ लोग एक्सीडेंट किये हो कहकर मारने जैसा कर रहें है, वहां से उसे लेकर आ जाओ। प्रार्थिया अपने पति को लाने के लिये अपने रिश्तेदार के साथ मोटर सायकल से कुबड़ीबथान की ओर जा रही थी तो उसे आधे रास्ते में इसका पति रोड के किनारे लेटा हुआ मिला, वहीं पर प्रार्थिया को जानकारी मिली कि उसके पति ने मोटर सायकल चलाने के दौरान एक महिला को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया था तो उस महिला के पति मंझिया राम एवं उसके दोस्त शंकर राम ने एक्सीडेंट किये हो कहकर शंकर राम ने तेज कुमार को लात, घुसा से पेट एवं पसली को मारा जिससे वह जमीन में गिर गया एवं मंझिया राम ने डंडा से जोर से वार कर दिया एवं मोटर सायकल को ईलाज कराने के बाद ले जाना बोला। तेज कुमार अपने घर में रहकर स्थानीय डॉक्टर से अपना ईलाज करा रहा था। दिनांक 15.12.2022 को तेज कुमार को पुनः जोर से पेट में दर्द होने पर परिजन उसे ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय जशपुर लेकर आये, जहॉं ईलाज के दौरान दिनांक 19.12.2022 को उसकी मृत्यू हो गई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    ➡️प्रकरण की विवेचना दौरान चौकी सोनक्यारी पुलिस स्टॉफ द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर प्रकरण के उक्त दोनों आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किये एवं उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा को जप्त किया गया। *आरोपीगण 1- मंझिया राम उम्र 60 साल एवं 2-शंकर राम उम्र 28 साल निवासी कुबड़ीबथान पटिया चौकी सोनक्यारी थाना सन्ना* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 21.12.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
    ➡️प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों की गिरफ्तारी में निरीक्षक भरतलाल साहू, स.उ.नि. के.के.साहू, प्र.आर. 359 प्रभन साय, आर. 385 शिवशंकर राम, आर. 188 अरूण कुमार, आर. 235 बुटा सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
    ——-000——-

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका पत्थलगांव थाना प्रभारी को ज्ञापन……
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जिला प्रशासन ने 22 वर्षीय गंगा राम के जांघ के कुल्हे का रायपुर मेकाहारा में कराया सफल ऑपरेशन
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Brutal Casino: Jouw Ultieme Bestemming voor Online Speelvermaak
    • 5 Euro Storting Casino: Je Entree voor Opwindend Online Kansspelen
    • Jak sprawdzić status starej wypłaty pieniędzy w Fontan Casino
    • Vanguard Casinos de España: Sistema de Apuestas en Red de Última Generación
    • Revolut Speelsite: Hedendaagse Betalingswijze ten behoeve van Digitaal Kansspelen

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?