Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»कलेक्टर ने गोरिया,तमता बागबाहरा कोनपारा के धान खरीदी प्रभारी और नारायणपुर कोतबा जामझोर व गोरिया के कम्प्यूटर आपरेटर को बदला जशपुरनगर 01 नवम्बर 2022/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले में किसानों से धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित कराने हेतु सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    कलेक्टर ने गोरिया,तमता बागबाहरा कोनपारा के धान खरीदी प्रभारी और नारायणपुर कोतबा जामझोर व गोरिया के कम्प्यूटर आपरेटर को बदला जशपुरनगर 01 नवम्बर 2022/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले में किसानों से धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित कराने हेतु सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 1, 2022No Comments8 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    कलेक्टर ने गोरिया,तमता बागबाहरा कोनपारा के धान खरीदी प्रभारी और नारायणपुर कोतबा जामझोर व गोरिया के कम्प्यूटर आपरेटर को बदला
    जशपुरनगर 01 नवम्बर 2022/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले में किसानों से धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित कराने हेतु सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
    जिले के 24 सहकारी समिति के 35 धान उपार्जन केन्द्रों में धान क्रय के सुचारू रूप से संपादन के लिए धान खरीदी प्रभारी एवं कम्प्यूटर आपरेटरों को धान खरीदी व निराकरण अवधि तक कार्य करने ड्यूटी निर्धारित कर आदेश जारी किया गया है। प्रशासनिक कारणों के कारण जारी आदेश में संसोधन करते हुए कुछ समिति प्रबंधक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर को परिवर्तित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कुनकुरी विकासखण्ड के गोरिया उपार्जन केंद्र में खरीदी अधिकारी के रूप में किशन यादव की ड्यूटी निर्धारित की गई है। इसी प्रकार पत्थलगांव के घरजियाबथान उपार्जन केंद्र हेतु भूषण बंजारा, तमता हेतु हजारी लाल, बागबाहर हेतु चंद्रकुमार यादव, फरसाबहार के कोनपारा उपार्जन केंद्र हेतु गीरजन चौहान, गंजीयाडीह हेतु संजीव चक्रेश की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
    इसी प्रकार कुछ उपार्जन केंद्रों में कम्प्यूटर ऑपरेटर की ड्यूटी में भी परिवर्तन किया गया है। जिसमें कुनकुरी के गोरिया उपार्जन केंद्र में संत राम व नारायणपुर में मंजू दुबे की ड्यूटी निर्धारित की गई है। साथ ही पत्थलगांव विकासखण्ड के धान उपार्जन केंद्र पत्थलगांव में रवि खुटिया, किलकिला में चंद्रकुमार, कोतबा में माधव पैंकरा जामझोर में सलीमा मिंज की कम्प्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है।
    स.क्र./1627/नूतन

    समाचार
    बागबहार के समिति प्रबंधक, कम्प्यूटर ऑपरेटर, लिपिक व सहायक लिपिक को सेवा से किया गया पृथक
    जशपुरनगर 01 नवम्बर 2022/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने पत्थलगांव विकासखंड के बागबहार के समिति प्रबंधक श्री भगत राम चौहान, कम्प्यूटर आपरेटर रजनीश बोहिदार, लिपिक श्री गुरुकांत चौहान, सहायक लिपिक विकेश भगत को धान खरीदी कार्य में घोर लापरवाही बरतने के कारण सेवा से पृथक किया गया है।
    पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार बागबहार के प्रबंधक, डाटा एण्ट्री ऑपरेटर व अन्य कर्मचारियों के विरूद्ध प्राप्त शिकायत की जांच हेतु नियुक्त जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन अनुसार श्री भगतराम चौहान, अंशकालीन प्रबंधक समिति बागबहार द्वारा स्वयं के पुत्र श्री गुरूकांत चौहान को समिति में नियुक्त करते समय सेवानियम के प्रावधानों के तहत् अपेक्षित कार्यवाही में भारी चूक किया गया है जो कि श्री भगतराम चौहान के द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही किया जाना प्रमाणित करती है।
    11 जून 2022 को मुख्यमंत्री छ.ग. शासन के भेंट मुलाकात कार्यक्रम स्थल बागबहार में समिति बागबहार के कर्मचारियों द्वारा धान खरीदी के दौरान पैसों की मांग करने की शिकायत किसानों द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष किए जाने पर मुख्यमंत्री द्वारा समिति के समस्त कर्मचारियों को निलंबित करने हेतु निर्देशित किया जाना तथा शिकायतकर्ताओं के द्वारा दिए गए बयानों में समिति के समस्त कर्मचारियों धान खरीदी के दौरान पैसों की मांग किया जाने का लेख होना आरोप को प्रमाणित करता है।
    इस प्रकार संबंधितों का उक्त कृत्य प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी सोसायटी के सेवायुक्तों के लिए जारी सेवानियम 2018 के अनुसार गंभीर कृत्य के अंतर्गत आता है।
    स.क्र./1628/

    *कलेक्टर ने फरसाबहार के पटवारी अवधेश भगत को किया निलंबित*

    *जाल साजी गलत तरीके से फौती नामांतरण नाम काटने और नक्शा में हेरा फेरी की हुई थी शिकायत

    कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने अनुविभागीय अधिकारी फरसाबहार से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार श्री गोविंद सिंह पिता आनंद सिंह निवासी ग्राम टाकमुण्डा कुम्हारबहार द्वारा जन चौपाल कार्यक्रम में शिकायत पेश किये हैं जिसके अनुसार श्री अवधेश भगत, पटवारी हल्का नम्बर 22 (तत्कालीन पटवारी) तहसील फरसाबहार द्वारा जाल साजी , गलत तरीके से फौती नामांतरण, नाम काटने, नक्शा में हेरा फेरी करने तथा गोविंद पिता आनंद का नाम ग्राम गंझियाडीह ख.नं. 235 / 33 से बिना सूचना दिए तथा बिना सुने खाते से नाम काट दिये जाने से छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत श्री अवधेश भगत, पटवारी प.ह.नं.- 22 को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

    निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय पत्थलगांव में नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

    कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने अनुविभागीय अधिकारी फरसाबहार से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार श्री गोविंद सिंह पिता आनंद सिंह निवासी ग्राम टाकमुण्डा कुम्हारबहार द्वारा जन चौपाल कार्यक्रम में शिकायत पेश किये हैं जिसके अनुसार श्री अवधेश भगत, पटवारी हल्का नम्बर 22 (तत्कालीन पटवारी) तहसील फरसाबहार द्वारा जाल साजी , गलत तरीके से फौती नामांतरण, नाम काटने, नक्शा में हेरा फेरी करने तथा गोविंद पिता आनंद का नाम ग्राम गंझियाडीह ख.नं. 235 / 33 से बिना सूचना दिए तथा बिना सुने खाते से नाम काट दिये जाने से छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत श्री अवधेश भगत, पटवारी प.ह.नं.- 22 को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

    निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय पत्थलगांव में नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

    समाचार
    राज्योत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाया गया छायाचित्र प्रदर्शनी

    फोटो प्रदर्शनी देखने उमड़ी लोगो की भीड़,

    आमजनों ने विभाग द्वारा लगाए गए छायाचित्र प्रदर्शनी की सराहना

    शासकीय योजनाओं से सम्बंधित जनमन सहित विभिन्न पत्रिकाओं, ब्रोशर पाम्पलेट का किया गया वितरण

    प्रदर्शनी के माध्यम से शासकीय योजनाओं का मिल रहा बेहतर जानकारी – आमजन

    जशपुरनगर 01 नवम्बर 2022/छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर जिले के रणजीता स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश सरकार की सभी महत्वाकांक्षी, जनहितकारी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी तथा उपलब्धियों के प्रदर्शन के लिए आकर्षक फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। इस फोटो प्रदर्शनी को देखने के लिए ग्रामीणों एवं नगरवासियों की भीड़ लगी रही । इस अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय रायपुर द्वारा प्रकाशित होने वाली जनमन पत्रिका, छत्तीसगढ़ न्याय का मॉडल, छत्तीसगढिया ओलंपिक, संबल, किसान मार्गदर्शिका सहित अन्य विभिन्न प्रकार के ब्रोशर व पाम्पलेट का आमजनों को वितरण किया गया।
    शिविर में अभिनव योजनाओं को फ्लेक्सी बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था। जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन की सुराजी योजना नरवा, गरुवा , घुरवा, बाड़ी, सौर सुजला योजना, बिजली बिल हाफ योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण, वन अधिकार पट्टा वितरण, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान , मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना,
    के साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाएं शामिल है। साथ ही जिले में हुए नवाचार, एनिमिया कुपोषण मुक्ति हेतु संचालित जन जागरूकता अभियान, खेती किसानी को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों एवं धार्मिक स्थलों के भी फोटो प्रदर्शित किए गए।
    प्रदर्शनी में दुलदुला विकासखण्ड के डोभ निवासी के श्री अशोक सिंह, चरईडांड के दिगम्बर श्रीवास्तव, जशपुर के बोखी निवासी श्री सुखराम यादव, बुजुर्ग महिला पुरुष, विभिन्न स्व-सहायता समूह की महिलाएँ, कार्यकर्ता, विभिन्न अधिकारी कर्मचारी स्कूली बच्चे सहित बड़ी संख्या में आम नागरिको ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।
    छायाचित्र प्रदर्शनी देखने आए श्री अशोक सिंह ने जनसपंर्क विभाग द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा की उन्हें प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हुई। जिसका वे अपने ग्रामीण क्षेत्रो में व्यापक प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन आमजनों के हितों को ध्यान में रख कर अनेक लाभदायक योजनाएं चला रही है।जिसकी जानकारी आम जनों तक नही पहुँच पाती है। श्री अशोक सिंह ने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाए गए छायाचित्र प्रदर्शनी से शासन की योजनाओं की जानकारी आम जनों तक सीधे पहुँच रही है। साथ ही विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा आमजनों को विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाकर उन्हें योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। लोगो को योजनाओं तक पहुचाने के लिए यह एक सार्थक प्रयास है।
    इसी प्रकार श्री दिगम्बर ने बताया कि प्रदर्शनी में आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा, यहां उन्हें प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजना सहित जनहित में चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि वे एक व्याख्याता है। लोगो को शिक्षा देना, उनमें जागरूकता लाना एवं उनका मार्गदर्शन करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। वे फोटो प्रदर्शनी से मिली जानकारी को अपने स्कूली बच्चों उनके परिवार के साथ ही आस पास रहने वाले लोगो तक पहुचाएंगे। जिससे निश्चित तौर पर लोगों में जागरूकता आएगी और वे शासकीय योजनाओं से जोड़कर उनका लाभ लेंगे।
    बोखी के सुखराम यादव ने बताया कि प्रदर्शनी में फोटो व फ्लेक्स के माध्यम से योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही जनमन सहित अन्य प्रचार सामग्री भी प्रदान किया जा रहा है। जो आम जनों के लिए बेहद उपयोगी है। यहां आकर उन्हें विभिन्न विभागों में लोगो के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी मिली है। अब वे इनका फायदा उठाएंगे। इसी प्रकार अन्य ग्रामीणों, वृद्धजनों, महिला समूह, स्कूल कॉलेज में अध्ययनरत छात्र छात्राओ द्वारा भी फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली।
    स.क्र.// फोटो क्रमांक-

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article(C.G) तहलका न्यूज़ पत्थलगांव के छठ का त्यौहार छठ माता की पूजा
    Next Article छत्तीसगढ़ का एक मात्र सबसे बड़ा संगठन छ.ग. सहायक शिक्षक फैडरेशन के प्रान्ताध्यक्ष आदरणीय श्री मनीष मिश्रा जी ने अपने प्रदेश कार्यकारिणी टीम का गठन दिनाँक 26/10/2022 को किया है जिसमें मुझे प्रदेश संगठन मंत्री का जिम्मेदारी सौपा है।
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….
    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?