Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, July 31
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका. *कलेक्टर ने सन्ना और छिछली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका. *कलेक्टर ने सन्ना और छिछली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 10, 2022Updated:December 10, 2022No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर ने सन्ना के फार्मेसिस्ट अवधेश शर्मा को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*

    *कबाड़ समान को हटाने अतिरिक्त समान को जिला अस्पताल भेजने और काम की चीज को उपयोग करने के दिए निर्देश*

    *स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन अलग अलग रंगों के चादर बदलना जरूरी है*

    *शौचालय साफ सुथरा और बेसिन व नल में पानी आना चाहिए*

    *प्रसव कक्ष व्यवस्थित और साफ सफाई नियमित होना जरूरी है*

    कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज बगीचा विकास खंड के सन्ना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और मरीजों से चर्चा करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली उन्होंने मरीज वार्ड,दवाई स्टोर रूम,लैब कक्ष स्टोर रूम सहित व्यवस्थाओं की जानकारी ली स्टोर में अतिरिक्त कबाड़ समान मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की साथ ही दवाई रूम व्यवस्थित नहीं पाए जाने और दवाईयां ठीक तरीके से नहीं रखने एक्सपायरी दवाईयां पाए जाने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और सन्ना के फार्मेसिस्ट अवधेश शर्मा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने स्टोर रूम को व्यवस्थित करने के लिए कहा खराब समान को बाहर निकालने उपयोगी समान को मरीजों के लिए उपयोग करने और अतिरिक्त समान को जिला अस्पताल भेजने के निर्देश दिए हैं | कलेक्टर ने अस्पताल में प्रतिदिन दिन अनुसार निर्धारित नयी रंग की चादर बदलने के निर्देश दिए हैं और सन्ना के सेल कांउटर मशीन को मरीजों के लिए सुचारू संचालन करने के लिए कहा है साथ स्वास्थ्य केन्द्र के शौचालय चालू हालत में रहना चाहिए बेसिन और नल से पानी आना चाहिए शौचालय के फैलेश ठीक होने चाहिए और शौचालय की प्रतिदिन साफ सफाई होनी चाहिए कलेक्टर ने संस्थागत प्रसव में प्रगति लाने के लिए कहा किसी भी स्थिति में होम डिलीवरी नहीं होनी चाहिए इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं स्वास्थ्य केन्द्र के प्रसव कक्ष व्यवस्थित और साफ़ सफाई होना चाहिए उन्होंने दवाई स्टोर रूम में स्टील का रैंक खरीदी करके दवाईयां को व्यवस्थित करने के लिए कहा और सभी रैंक में दवाई पर्ची लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं कलेक्टर ने पुराने

    बिल्डिंग के छत मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं और ठीक करने के लिए कहा है निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लैब का भी निरीक्षण किया और हिमोग्लोबिन सिकलीन टेस्ट मलेरिया जांच एच आई वी जांच आदि अन्य जांच प्राथमिकता से करने के लिए कहा है उन्होंने सी बी सी मशीन चालू हालत में है कि नहीं जानकारी ली और मशीन से सभी महत्वपूर्ण जांच करने के निर्देश दिए हैं सी बी सी मशीन चालू स्थिति में पाया गया है कलेक्टर ने छिछली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और गर्भवती महिलाओं से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली केन्द्र में टेस्ट करने वाला मशीन सी बी सी चालू हालत में नहीं पाएगा गया जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए आर एम वो रमेश कुमार कश्यप का वेतन रोकने के निर्देश दिए और मशीन को तत्काल चालू करके सक्रीय करने के लिए कहा है और उसकी रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए स्टोर रूम को भी व्यवस्थित करने के लिए कहा है

    *कलेक्टर ने बगीचा के प्रभारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी रेशमलाल कोशले को कारण बताओ नोटिस जारी किया*

    कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने बगीचा विकास खंड के प्रभारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री रेशमलाल कोशले को कारण बताओ नोटिस जारी किया विषयांतर्गत के संबंध में लेख है कि कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग, अबकापुर छ.ग. के द्वारा 03 सदस्यीय जांच दल के द्वारा जांच करा कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। जांच प्रतिवेदन में निम्नानुसार अनिमितता प्रतिवेदित है-

    आपके द्वारा स्व सहायता समूहों को मार्च 2021 व अप्रैल 2021 का कुकिंग कास्ट की राशि विलम्ब से भुगतान करना, बिना अधिकार के पुराने स्व सहायता समूह को भंग करना तथा बिना ग्रेडिंग व मैपिंग के 170 नव स्व सहायता समूहों को संस्थाओं का कम / ज्यादा वितरण कर अनुविभागीय अधिकारी बगीचा से नवीन समूहों के गठन का आदेश कराना, कुकिंग कास्ट की राशि भुगतान में अनियमितता संलग्न व्याख्याता को कार्यमुक्त नहीं करने का दोषी पाया गया है।

    2. अनुदान राशि प्रति संकुल रु 40,000/- के मान से 21 सकुलों द्वारा कुल आहरित राशि 9,40,000/- (आठ लाख चालीस हजार रुपये मात्र) का बिना सामग्री क्रय एवं बिना फर्म का भुगतान किये कर्म के 2 बिल अनुसार राशि भुगतान की पावती लेकर आपके द्वारा शासकीय राशि का बंदरबांट करते हुए गबन किया गया। आपके दबाव में 21 संकुल प्रभारी एवं संकुल समन्ययक भी आंशिक रूप से शासकीय राशि आहरण कर गबन करने में आशिक सहयोगी है जबकि संकुल केन्द्र भट्टीकोना, बगडोल एवं टांगरडीह के संकुल समन्वयक इनके दबाव में न आकर राशि नगद आहरण न कर NEFT द्वारा प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा रायपुर के बैंक खाते में अंतरित कर दिया गया है जबकि अन्य 21 संकुलों द्वारा राशि अंतरित न कर नगद आहरण करना शिकायत की पुष्टि करता है। अत: रा-6.40,000/- (आठ लाख चालीस हजार रुपये मात्र) शासकीय राशि का गबन करने में आपके द्वारा वित्तीय अनियमितता पाया गया है।

    3. नवीन 22 सकुल केन्द्रो के संकुल प्रभारी व संकुल समन्वयक राज्य शासन के निर्देशानुसार खाते में जमा राशि राज्य कार्यालय को न भेजकर बिना छ.ग. भंडार क्रय नियम का पालन किए बैंक से नगद आहरण का दोषी पाया गया है। जबकि निर्देशानुसार पी. एफ.एम.एस. के माध्यम से क्रय सामग्री की राशि का भुगतान किया जाना था।

    आपका उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है। अतएव उपरोक्त बिन्दु अनुसार स्पष्ट जवाब 05 दिवस के भीतर प्रस्तुत करें। समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं किये जाने अथवा समाधान कारक जवाब नहीं दिये जाने कि स्थिति में सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियम, अपील) नियम 1965 के अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रस्तावित किया जावेगा। जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*कलेक्टर पहाड़ों पर चढ़कर विशेष पिछड़ी धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जनजाति पहाड़ी कोरवा बस्ती कोठी पाठ पहुंचे*
    Next Article मेरिट सूची में जगह बनाने वाले स्टूडेंट को विधायक यू.डी. मिंज देंगे पचास हजार रूपये,चराईडांड में किया घोषणा, छात्र -छात्राओं को किया मोटिवेट, 78 छात्राओं को किया साइकिल वितरण
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    • पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    • महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?