Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) पहल का कोई भी विज्ञापन एवं इश्तिहार या समाचार एडवर्टाइजमेंट के लिए संपर्क करें 9303993528अरविन्द, सेले, पीयूष और फ्रांसिस को मिला बिजली बिल हाफ योजना का लाभ
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) पहल का कोई भी विज्ञापन एवं इश्तिहार या समाचार एडवर्टाइजमेंट के लिए संपर्क करें 9303993528अरविन्द, सेले, पीयूष और फ्रांसिस को मिला बिजली बिल हाफ योजना का लाभ

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 7, 2022No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट गौठान होंगे पुरस्कृत*

    *राज्य के तीन उत्कृष्ट गौठानों को 50-50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि*

    *प्रत्येक जिले के एक-एक उत्कृष्ट गौठान को 25-25 हजार रूपए का पुरस्कार*

    *राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर गठित समिति करेगी उत्कृष्ट गौठानों का चयन*

    *उत्कृष्ट गौठान चयन के लिए 100 अंक का मापन संकेतक निर्धारित*

    रायपुर, 06 अगस्त 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य एवं जिला स्तर पर उत्कृष्ट गौठानों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा ।इसके लिए कृषि विभाग द्वारा उकृष्ट गौठनों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य के तीन सर्वश्रेष्ठ गौठानों को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में 50-50 हजार रूपए का पुरस्कार तथा प्रत्येक जिले के एक-एक उत्कृष्ट गौठानों को 25-25 हजार रूपए का पुरस्कार जिला स्तरीय समारोह में प्रदान किया जाएगा। समारोह में उत्कृष्ट गौठान से संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं गौठान समिति के अध्यक्ष को मुख्य अतिथि द्वारा शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया जाएगा। उत्कृष्ट गौठानों को पुरस्कृत करने हेतु 10 लाख रूपए का अनुमोदन गोधन न्याय मिशन की बैठक में किया जा चुका है।

    कृषि विभाग ने उत्कृष्ट गौठानों के चयन के लिए बुनियादी ढ़ांचा, गोबर क्रय एवं कम्पोेस्ट उत्पादन, विविध आजीविका एवं स्वावलंबन को आधार मानते हुए इसके लिए कुल 100 अंक निर्धारित किए हैं। बुनियादी ढांचा के अंतर्गत गौठानों में पानी, विद्युत, शेड, कोटना निर्माण, सोलर पम्प, फेंसिंग सहित जियो टैगिंग के लिए अधिकतम 7 अंक निर्धारित किया गया है। गौठानों में गोबर क्रय एवं कम्पोस्ट उत्पादन के अंतर्गत गोबर की सक्रिय खरीदी, मात्रा, सक्रिय गोबर विक्रेता, वर्मी टांकों की उपलब्धता, गोबर से कम्पोस्ट रूपांतरण का अनुपात, उत्पादन के विरूद्ध वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय एवं मानक नमूनों के प्रतिशत के लिए अधिकतम 71 अंक निर्धारित किए गए हैं, जबकि गौठानों में आजीविकामूलक गतिविधियों तथा महिला समूह के प्रति सदस्य की औसत आय पर अधिकतम 12 अंक तथा स्वावलंबी गौठान द्वारा गोबर क्रय हेतु किए गए भुगतान की किश्त संख्या के लिए अधिकतम 10 अंक निर्धारित है।

    उत्कृष्ट गौठान चयन के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर समिति गठित की गई है, जिसके द्वारा उत्कृष्ट गौठानों का चयन गोधन न्याय योजना पोर्टल/जीमैप में प्रवेष्टि आंकड़ों के आधार पर निर्धारित मापदंड के अनुरूप करके निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया जाएगा। जिला स्तर पर एक गौठान को पुरस्कृत करने हेतु प्रत्येक विकासखण्ड स्तर से एक-एक उत्कृष्ट गौठान में से दो उत्कृष्ट गौठानों का चयन कर जिला स्तरीय समिति द्वारा निरीक्षण एवं मूल्यांकन कर पुरस्कृत किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित उत्कृष्ट गौठान का राज्य स्तर पर चयन होने की स्थिति में जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट गौठान जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए पात्र होंगे।

    राज्य स्तर पर तीन गौठानों को पुरस्कृत करने के लिए जिला स्तर पर चयनित दो-दो उत्कृष्ट गौठानों के नाम को कलेक्टर के अनुमोदन पश्चात संभाग स्तर पर संयुक्त संचालक कृषि की अध्यक्षता में गौठानों के निरीक्षण एवं मूल्यांकन हेतु गठित समिति को भेजा जाएगा। संभाग स्तरीय समिति द्वारा कृषि संचालनालय को 7 अगस्त तक उपलब्ध कराए गए प्रस्ताव ही मान्य होंगे। संचालनालय स्तर पर गठित समिति द्वारा संभाग स्तरीय समिति की अनुशंसा से प्राप्त उत्कृष्ट गौठानों में से राज्य स्तर हेतु तीन उत्कृष्ट गौठानों का चयन करेगी और प्रशासकीय अनुमोदन के लिए सूची 8 अगस्त तक शासन को उपलब्ध कराएगी।

    सफलता की कहानी
    अरविन्द, सेले, पीयूष और फ्रांसिस को मिला बिजली बिल हाफ योजना का लाभ
    अब तक जिले में 97693 पात्र हिग्राहियों को 11.83 करोड़ की राशि का छूट मिला है
    बिजली बिल हाफ योजना का लाभ उठाने वाले हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
    जशपुरनगर 06 अगस्त 2022/दूरस्थ अंचल के किसानों को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना बिजली बिल हॉफ योजना से लाभांवित किया जा रहा है। विभाग द्वारा लोगों को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जा रही है और ज्यादा बिजली बिल संबंधी समस्याओं का भी प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा है। योजना का लाभ उठाने वाले मनोरा विकासखंड के कुम्हारटोली निवासी श्री अरविन्द तिग्गा को बिजली बिल हाफ योजना के तहत 1500 रूपए का लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए प्रतिमाह बिजली बिल का समय पर भुगतान कर देते हैं। जिससे उनको समय पर लाभ मिल जाता है। बाजारडांड़ निवासी श्री सेले को 370 रूपए छूट का लाभ मिला। आस्ता के श्री फ्रंासिस मिंज को 881 रूपए का लाभ मिला है वे भी अपने बिजली बिल का भुगतान समय पर कर देते हैं। आस्ता बस्ती के श्री पीयूष को भी बिजली बिल हाफ योजना के तहत् 222 रूपए का लाभ मिला है। सभी लाभ उठाने वाले हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ शासन को धन्यावद देते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों के लिए यह योजना लाभदायक है।
    उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले के बिजली बिल उपभोक्ताओं को हॉफ बिजली बिल योजना से लाभांवित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में घरेलू उपोक्ताओं की संख्या 160817 हैं जिसमें से योजना के तहत् 97693 पात्र हिग्राहियों को 11.83 करोड़ की राशि की छूट प्रदान की गई है।
    स.क्र./1163/नूतन फोटो क्रमांक- 01 से 07

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleहम अपनी गांव चक्का जाम सरपंच एवं बीटीसी की मांग ना पूरी होने पर ब्रेकिंग न्यूज़ धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका समाचार एवं विज्ञापन इस तिहार के लिए संपर्क करें 9303993528
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका समाचार एवं इश्तिहार एडवर्टाइजमेंट विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9303993528 खाद्य मंत्री श्री अमरजीत का भ्रमण कार्यक्रम
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?