Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका महिला की हत्या कर एक्सीडेंट का रुप देकर साक्ष्य छिपाने के मामले में 03 आरोपियों को I.G. Surguja एवं D.I.G and S.S.P.Jashpur के दिशा-
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका महिला की हत्या कर एक्सीडेंट का रुप देकर साक्ष्य छिपाने के मामले में 03 आरोपियों को I.G. Surguja एवं D.I.G and S.S.P.Jashpur के दिशा-

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGFebruary 27, 2023No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *महिला की हत्या कर एक्सीडेंट का रुप देकर साक्ष्य छिपाने के मामले में 03 आरोपियों को I.G. Surguja एवं D.I.G and S.S.P.Jashpur के दिशा-निर्देशन में बगीचा पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार,*
    *फिल्मी स्टाईल में आरोपियों ने वाहन का एक्सीडेंट कर हत्या की घटना को दिया अंजाम,*
    *थाना बगीचा अंतर्गत चौकी पण्डरापाठ क्षेत्र का मामला,*
    * मृतिका अपने पति के ऊपर चरित्र शंका करती थी एवं अक्सर लड़ाई-झगड़ा करती थी,*
    * मृतिका के पति ने अपने भतीजों के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया,*
    * आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 302, 201, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध।*

    ——000——-
    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संदीप यादव उम्र 24 साल निवासी कामारिमा ने चौकी पण्डरापाठ ने दिनांक 10.02.2023 को उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उक्त दिनांक के प्रातः 05 बजे लगभग इसकी चाची मृतिका प्रमिला यादव उम्र 39 साल एवं पवन यादव के साथ में मारूती कार क्र. सी.जी. 04/एच.ए. 6339 में प्रमिला यादव के मायके ग्राम जगीमा (शंकरगढ़) जाने के लिये घर से निकले थे, कार को पवन यादव चला रहा था कि कामारिमा घाट के पास पहुंचे थे कि कार का ब्रेक नहीं लगा और वाहन एक्सीडेंट होकर गढ्ढा में गिर गया और वाहन में सवार प्रमिला यादव की मृत्यू हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी पण्डरापाठ में मर्ग एवं धारा 279, 304(ए) भा.द.वि. पंजीबद्ध कर शव का पी.एम. कराया गया। पी.एम. रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यू हत्या करना लेख किये जाने पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    उक्त घटना के संबंध में श्री रामगोपाल गर्ग (IPS) पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, श्री डी. रविशंकर (IPS) पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देशन में आरोपियों की पता-तलाश हेतु सभी पहलुओं को सूक्ष्मता से अवलोकन करने के निर्देश दिये गये, जिस पर विवेचना दौरान प्रकरण के संदेही मृतिका के पति अर्जून यादव एवं वाहन चालक पवन यादव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताये कि दिनांक 09.02.2023 की रात्रि में इनके ग्राम खैरापाठ में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था, इसी कार्यक्रम के दौरान अर्जून यादव अपने भतीजा पवन यादव एवं अलोक यादव से मिला। अर्जून यादव ने उन्हें बताया कि उसकी पत्नी प्रमिला यादव अक्सर इसके चरित्र पर शंका करती है एवं हमेशा लड़ाई-झगड़ा करती है, जिससे यह परेशान हो गया है। दिनांक 10.02.2023 को प्रमिला यादव अपने मायके जायेगी उसी दौरान कामारिमा घाट में वाहन का एक्सीडेंट कर प्रमिला यादव को मरवा देंगें बोलने पर उक्त तीनों सहमत हो गये एवं वापस अपने-अपने घर आ गये। दिनांक 10.02.2023 के प्रातः लगभग 04 बजे अर्जून यादव फोन कर पवन यादव एवं अलोक यादव को अपने पास बुलाया जिससे वे आ गये। प्रमिला यादव अलोक यादव, पवन यादव और अर्जून यादव सभी मारूती कार क्र. सी.जी. 04/एच.ए. 6339 में सवार होकर अपने घर से निकले। अर्जून यादव कार को चलाते हुये कामारिमा घाट के पास ले गया एवं वाहन को धीरे करके खाई तरफ मोड़ कर वह गाड़ी से कूद गया, फिर पवन यादव एवं अलोक यादव भी कूद गये तब प्रमिला यादव भी सबको वाहन से कूदते हुये देखकर वह भी गाड़ी से कूद गई, उक्त वाहन रोड से लगभग 25 फीट नीचे पेड़ में खाई के पास जाकर टकरा गई। प्रमिला यादव वहां से भागने लगी तो अर्जून यादव ने उसे पकड़कर कार एवं खाई वाले जगह के पास ले जाकर हाथ-मुक्का से मारपीट किया और अलोक यादव के पास रखे गमछा कपड़े से प्रमिला यादव के गला में बांधकर एक तरफ को अर्जून यादव एवं दूसरी तरफ अलोक यादव खींचकर हत्या कर दिये। पवन यादव के पास ड्राईविंग लायसेंस होने से उसे कहे कि तुम गांव में फोन कर बता दो कि प्रमिला यादव का उसके मायके जाते वक्त वाहन का ब्रेकफेल होने से एक्सीडेंट हो गया। घटना घटित कर अर्जून यादव तथा अलोक यादव अपने घर चले गये। पवन यादव ने फोन कर संदीप यादव को बताया, फिर संदीप यादव तथा गांव के अन्य लोग घटनास्थल पहुंच कर एक्सीडेंट का रिपोर्ट दर्ज कराये थे।

    आरोपी अर्जून यादव, पवन यादव एवं अलोक यादव मिलकर प्रमिला यादव के एक्सीडेंट करने से मृत्यू नहीं होने पर गाड़ी के पास ले जाकर गमछा से गलाघोंट कर हत्या कर दिये एवं साक्ष्य छिपाते हुये एक्सीडेंटल रूप में परिवर्तित कर रहे थे। *आरोपीगण (1) अर्जून यादव उम्र 40 साल (2) पवन यादव उम्र 25 साल एवं (3) अलोक यादव उम्र 28 साल सभी निवासी खैरापाठ चौकी पण्डरापाठ* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 25.02.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की पतासाजी में श्री संदीप मित्तल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी बगीचा, सायबर सेल की टीम, चौकी पण्डरापाठ के प्र.आर. 122 विनोद भगत, प्र.आर. 277 रामदेव राम, आर. 557 रामवृक्ष पैंकरा, आर. 698 रमेश गृही, आर. 741 दिनेष्वर राम, आर. 550 मंगल राम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

     

    (C.G) तहलका के विशेष विज्ञापन

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका एन.पी.एस. एवं ओ.पी.एस. विकल्प फार्म भरवाने व अपलोड कार्य में…………..
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका विधायक, कलेक्टर और एसपी ने शहीद जवान स्व. संजय लकड़ा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?