Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका श्रीनदी पर दुलदुला -डीपाटोली मार्ग में बनेगा 5 करोड़ 50 लाख की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल, संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने किया कार्य का शुभारंम
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका श्रीनदी पर दुलदुला -डीपाटोली मार्ग में बनेगा 5 करोड़ 50 लाख की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल, संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने किया कार्य का शुभारंम

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *श्रीनदी पर दुलदुला -डीपाटोली मार्ग में बनेगा 5 करोड़ 50 लाख की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल, संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने किया कार्य का शुभारंम*

    *संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कहा दुलदुला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण से जनता की समस्या दूर होगी*

    जशपुर

    दुलदुला वासियों की वर्षों पुरानी माँग दुलदुला से डीपाटोली मार्ग पर पुल निर्माण को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संसदीय सचिव यू. डी. मिंज के निवेदन पर स्वीकृति प्रदान की. आज दुलदुला से डीपाटोली तक उच्च स्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग निर्माण कार्य लागत 5 करोड़ 50 लाख का विधायक एवं संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने विधि विधान से पूजा कर कार्य का शुभारंम किया

    इस अवसर पर संसदीय सचिव यू डी. मिंज ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के आशीर्वाद से आज दुलदुला से डीपाटोली मार्ग में 5 करोड़ 50 लाख की लागत से इस पुल निर्माण को स्वीकृति देकर भूमिपूजन किया है आज उनकी अनुमति से इस कार्य का शुभारंम कार्यक्रम में उपस्थित हुआ हूँ उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी माँग पूरी होने से इस क्षेत्र के अनेक गाँव के लोगों समस्या दूर होगी
    उन्होंने कहा कि कुनकुरी विधानसभा के 135 गाँव के लोगों के आवागमन के लिए लोक निर्माण और प्रधानमंत्री सड़क के 130 सड़क का मई माह तक निर्माण पूर्ण हो जायेगा.

    उन्होंने कहा कि हमारा क्षेत्र जैव विविधता से परिपूर्ण है इसलिए यहाँ जंगल की रक्षा करना है विविधताओं को संरक्षित करना है इन्हीं विविधताओं को देखते हुए सरकार ने यहाँ क़ृषि और उद्यानिकी महाविद्यालय खोला है. महिला स्व सहायता समूह को मजबूत करना है उनको आर्थिक रूप से सुदृढ़ करना है आगे बढ़ाना है इसके लिए जो भी सहयोग होगा उसके लिए तत्पर हूँ
    आदरणीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी भी चाहते है की माताएं बहनो को आगे बढ़ाना है

    श्रीमती चंद्रप्रभा भगत जनपद अध्यक्ष दुलदुला ने कहा आज सौभाग्य का दिन है जो यहाँ पुल का निर्माण हो रहा है इसका श्रेय विधायक यू. डी. मिंज को जाता है बरसात में समस्या होता है अब पुल के निर्माण से समस्या दूर होगी, बाजार हाट आने वाले, पढ़ने वाले बच्चों को समस्या होती थी अब ऊँचा पुल बनने से यह समस्या दूर हो जाएगी.
    जनपद उपाध्यक्ष कपिल देव साय ने कहा कि इस पुल के निर्माण से पुरे ब्लॉक के लोगों के आवागमन सुलभ हो जायेगा.

    ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस अरविन्द साय ने बताया कि इस मार्ग पर पहले 1951 में रपटा बना था इसके बाद विधायक यू डी. मिंज के प्रयास से आज उच्च स्तरीय पुल का निर्माण हो रहा है अब लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीँ होगी क्षेत्र की जनता की ओर से विधायक को धन्यवाद देता हूँ.

    इस अवसर पर श्रीमती चंद्रप्रभा भगत जनपद अध्यक्ष दुलदुला, कपिल देव साय उपाध्यक्ष, अरविन्द गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस,इमिल लकड़ा,अपोलीना खलखो, कमल ठाकुर, गौरीशंकर, विमल,अजय गुप्ता,मनोज मरकाम एसडीओ,सीईओ पवन पटेल, दुलदुला सरपंच सुषमा लकड़ा, मनोहर मिंज, दुलदुला ब्लॉक के बीडीसी जनप्रतिनिधि एवं सरपंच गण,
    उपस्थित रहे.

    *बारिश से पहले होगा पुल निर्माण*

    इस बारिश में कोरोना बिपतपुर, शारदा धाम, सपघरा,छेरडांड, जामपानी कस्तूरा जैसे 31 गाँव के ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय पहुँचने में परेशानी का सामना नहीँ करना होगा, विशेषकर स्कूली छात्र छात्राओं को ब्लॉक मुख्यालय के स्कूल पहुँचने के लिए श्री नदी पर बने रपटा में जूझना नहीँ पड़ेगा स्थानीय विधायक यू डी. मिंज के विशेष प्रयास से उच्च स्तरीय पुल बन रहा है इसका आज कार्य का शुभारंम किया गया है इसका निर्माण कार्य जून माह तक पूर्ण हो जायेगा.

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *रायपुर में महिला दिवस सप्ताह कार्यक्रम के अवसर पर जशपुर जिले की पर्यवेक्षक श्रीमती सरस्वती यादव सम्मानित*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *भरोसे का नहीं,मुख्यमंत्री बघेल के विदाई का अंतिम बजट है: कौशिक*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?