Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, August 10
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने जिला संग्रहालय का किया अवलोकन*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने जिला संग्रहालय का किया अवलोकन*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने जिला संग्रहालय का किया अवलोकन*

    *गौरवशाली परम्पराओं और जनजाति समुदाय की संस्कृति का सुंदर समावेश, इससे सहेज के रखें-श्री शर्मा-*

    जशपुरनगर 26 अप्रैल 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सलाहकार, योजना, नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास श्री प्रदीप शर्मा ने आज जशपुर के जिला संग्रहालय का अवलोकन किया और जनजाति समुदाय के जीवन शैली से संग्रहित पुरातत्व चीजों की जानकारी ली। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्री विनय भगत, कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, जिला पंचायत सीईओ श्री जितेंद्र यादव, डीएफओ श्री जितेंद्र उपाध्याय, श्री सूरज चौरसिया, झारखंड से आए फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी श्री सिद्धार्थ, अतिथि गण एवं संभाग से आए संभाग स्तरीय टेक्निकल सपोर्ट एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
    मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने जनजातियों के संस्कृति, उनके रहन सहन, रीति रिवाज, आभूषण, औजार, दैनिक जीवन में उपयोग की जाने वाली वस्तुओं की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गौरवशाली परम्पराओं और जनजातियों समुदायों की संस्कृति का जिला संग्रहालय में सुंदर समावेश किया गया हैं इससे सहेज के रखने की जरूरत है।


    उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के द्वारा जिले में अपने आप में अनूठा और आकर्षक पुरातत्व संग्रहालय जिला खनिज न्यास निधि संस्थान से 25 लाख 85 हजार की लागत से बनाया गया है। संग्रहालय का लाभ जशपुर जिले के आस-पास के विद्यार्थियों को मिल रहा है। पुरातात्विक ऐतिहासिक चीजों को बचाने एवं संरक्षित रखने हेतु अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। संग्राहलय में 13 जनजाति बिरहोर, पहाड़ी कोरवा, असूर जनजाति, उरांव, नगेशिया, कवंर, गोंड, खैरवार, मुण्डा, खड़िया, भूईहर, अघरिया आदि जनजातियों की पुरानी चीजों को संग्रहित करके रखा गया है। संग्राहलय में तीन कमरा, एक गैलरी को मूर्त रूप दिया गया है।
    संग्रहालय में लघु पाषाण उपकरण, नवपाषाण उपकरण, ऐतिहासिक उपकरणों को रखा गया है। साथ ही भारतीय सिक्के 1835 से 1940 के सिक्कों को संग्रहित करके रखा गया है। संग्रहालय में मृदभांड, कोरवा जनजाति के डेकी, आभूषण, तीर-धनुष, चेरी, तवा, डोटी, हरका, प्रागैतिहासिक काल के पुरातत्व अवशेष के शैलचित्र को भी रखा गया है। साथ ही जशपुर में पाए गए शैल चित्र के फोटोग्राफ्स को भी रखा गया है। अनुसूचित जनजाति के सिंगार के सामान चंदवा, माला, ठोसामाला, करंज फूल, हसली, बहुटा, पैरी, बेराहाथ आदि को भी संरक्षित किया गया है। संग्राहलय में चिम्टा, झटिया, चुना रखने के लिए गझुआ, खड़रू, धान रखने के लिए, नमक रखने के लिए बटला, और खटंनशी नगेड़ा, प्राचीन उपकरणों ब्लेड, स्क्रेपर, पाईट को संग्रहित किया गया हैं।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका नक्सली हमले में शहीद जवानों को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने दी श्रध्दांजली*
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने सी-मार्ट का किया निरीक्षण*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली का खेल? खाद कारोबारियों ने लगाए गंभीर आरोप……………
    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..
    • जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला
    • 💜 बैंगनी रंग में सजी सावन की शाम, खुशियों और अपनत्व से महका भारतीय नगर प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?