Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»**धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कोई भी समाचार विज्ञापन इश्तिहार के लिए संपर्क करें 93039 93528 केंद्रीय सड़क परिवहन की गलत नीति की वजह से सरायपाली व बसना में सड़क किनारे अनेक लोग बेघर होंगे
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    **धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कोई भी समाचार विज्ञापन इश्तिहार के लिए संपर्क करें 93039 93528 केंद्रीय सड़क परिवहन की गलत नीति की वजह से सरायपाली व बसना में सड़क किनारे अनेक लोग बेघर होंगे

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    ■ केंद्रीय सड़क परिवहन की गलत नीति की वजह से सरायपाली व बसना में सड़क किनारे अनेक लोग बेघर होंगे
    ■ समय रहते निराकरण नही हुआ तो होगा बेहद नुकसान
    ■ सांसद चुन्नीलाल साहू ने गडकरी को सौंपा ज्ञापन


    सरायपाली :— केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग विभाग द्वारा राजमार्ग के माप में त्रुटिपूर्ण निर्णय के चलते सरायपाली व बसना के सैकड़ो व्यवसायीक दुकानों व घरों को तोड़ने की नौबत आ सकती है । समय रहते यदि इस त्रुटिपूर्ण आदेश में संशोधन नही किया गया तो राजमार्ग के किनारे स्थित सैकड़ो लोग जहां सड़क पर आ जाएंगे तो वही अनेक दुकाने भी टूट सकती है । जिससे सैकड़ो लोग बेघर हो जाएंगे तो वही अनेक लोगों के समक्ष रोजी रोटी की समस्या भी पैदा हो जायेगी ।
    इस संबंध में सरायपाली के पूर्व भाजपा विधायक त्रिलोचन पटेल द्वारा दिल्ली में महासमुंद के सांसद चुन्नीलाल साहू के आवास पर रायपुर – बरगढ़ रेल लाईन निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों के समक्ष जानकारी रखते हुवे बताया कि सरायपाली – बसना विकास योजना मास्टर प्लान ( 2031)व ( 2013 ) में पुराने एनएच माप को लेकर विभाग द्वारा भारी त्रुटि की गई है । इस त्रुटि की वजह से नया बाईपास निर्माण जिसकी चौड़ाई पहले से ही 200 फीट है के बाद भी पुराना एनएच मार्ग जो अभी भी इन नगरों के अंदर है को मास्टर प्लान के तहत 45 मीटर ( लगभग 150 फीट ) प्रस्तावित किया गया है ।पुराने नियम के अनुसार अभी यह 110 से 120 तक ही निर्धारित था व इसी माप के अनुसार ही विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया जाता था । नए प्रस्ताव के अनुसार यदि 150 फीट चौड़ाई का नियम लागू किया जाता है तो बसना व सरायपाली नगर के सड़क के दोनों तरफ लगभग 20 से 30 फीट तक की दुकानों व घरों को तोड जाने की नौबत आ जायेगी ।
    सरायपाली के लिए यह मास्टर प्लान ( 2031) लागू हो गया है किंतु बसना में इस त्रुटिपूर्ण आदेश के विरोध के कारण लागू नही हो सका है । इसलिए अंतिम प्रकाशन के पूर्व इस त्रुटि पूर्ण आदेश को सुधारना आवश्यक हो गया है ।
    ज्ञातव्य हो कि एनएच में आरंग व महासमुंद भी शामिल हैं किंतु वहाँ 100 फीट ही चौड़ाई रखी गई है । फिर सरायपाली व बसना के लिए अलग अलग नियम व कानून क्यों लागू किया गया है ?
    इस विषय को गंभीरता से लेते हुवे सांसद चुन्नीलाल साहू द्वारा 4 अगस्त को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर उन्हें इस त्रुटिपूर्ण आदेश को सुधारने व रोके जाने की मांग की गई ।
    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद चुन्नीलाल साहू को आश्वासन दिया है की वे इसे देखेंगे ।
    सरायपाली व बसना निवासियों द्वारा सांसद चुन्नीलाल साहू व पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल के इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि हमारी समस्याओ को मंत्री तक पहुंचाए जाने के लिए हम सभी उनका आभार व्यक्त करते हैं ।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article**धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका कोई भी समाचार विज्ञापन इश्तिहार के लिए संपर्क करें 93039 93528 संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर ने जे.ई.ई. मैन्स परीक्षा में परचम लहराया* *
    Next Article * धर्मेंद्र शर्मा संपादक तहलका(C.G) समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9303993528बीमा का प्रीमियम राशि अधिक वर्ष तक लेकर ठगी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, थाना डभरा पुलिस की कार्यवाही*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?