Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, November 3
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका अपने बड़े भाई की हत्या करने एवं साक्ष्य छिपाने के दोषसिद्ध आरोपी अर्जून राम को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास एवं अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया,*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका अपने बड़े भाई की हत्या करने एवं साक्ष्य छिपाने के दोषसिद्ध आरोपी अर्जून राम को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास एवं अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया,*

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMarch 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    * अपने बड़े भाई की हत्या करने एवं साक्ष्य छिपाने के दोषसिद्ध आरोपी अर्जून राम को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास एवं अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया,*
    * आरोपी अर्जून राम ने माह मई/2020 में उक्त अपराध को घटित किया था,*
    *थाना तपकरा में आरोपी के विरूद्ध धारा 302, 201 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध था।*

    ——00——
    ➡️घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया संगीता मांझी निवासी लवाकेरा ने दिनांक 05.05.2020 को थाना तपकरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04.05.2020 की रात्रि में किसी ने इनके घर के बाहर के दरवाजा को बंद कर दिया था, जिस पर यह पड़ोस में रहने वाली एक महिला को आवाज देकर दरवाजा खोलने हेतु बोलने पर खोलने से ये लोग घर से बाहर निकल पाये। कुछ देर बाद प्रार्थिया के पति कृष्णा राम घर में यह बोलकर बाहर निकले कि बाहर जाकर पता करता हूं कि कौन दरवाजा बंद किया था, इसके पश्चात् प्रार्थिया के देवर अर्जून राम के घर के बाहर मारने की आवाज सुनकर प्रार्थिया दोनों बच्चों के साथ वहां पहुंची तो देखी कि इसके पति को दरवाजा बंद करने की शंका पर विवाद करते हुये अर्जून राम लकड़ी का बहिंगा (लकड़ी) से वार कर रहा था, कई बार वार करने से कृष्णा राम की मृत्यू हो गई। अर्जून राम ने खून लगे कपड़े को छिपा दिया था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना तपकरा में धारा 302, 201 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी अर्जून राम उम्र 35 साल निवासी लवाकेरा ग्यारटोली को दिनांक 06.05.2020 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। अनुसंधान उपरांत आरोपी के विरूद्ध अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।


    ➡️उक्त प्रकरण में अपर सत्र न्यायाधीश कुनकुरी (छ.ग.) द्वारा आदेश पारित किया गया कि अभियोजन साक्ष्य की विवेचना से प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर प्रकरण के आरोपी अर्जून राम को धारा 302 भा.द.वि. में दोषसिद्ध पाये जाने पर आजीवन कारावास और 2000 रू. अर्थदण्ड के दण्ड से दण्डित किया गया है। अर्थदण्ड की राशि अदा नहीं किये जाने पर 01 वर्ष का अतिरिक्त कारावास पृथक से आदेशित किया गया है। प्रकरण की विवेचना उप निरीक्षक बंशनारायण शर्मा द्वारा की गई। प्रकरण में अभियोजन पक्ष की ओर से श्रीमती श्यामा महानंद अपर लोक अभियोजक थे।
    ——00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *छत्तीसगढ़ योग आयोग के मास्टर ट्रेनर द्वारा जिले के 60 योग प्रेरकों को प्रशिक्षण दिया गया*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने गिनाबाहर में किया महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) का शुभारंभ
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Jak sprawdzić status starej wypłaty pieniędzy w Fontan Casino
    • Vanguard Casinos de España: Sistema de Apuestas en Red de Última Generación
    • Revolut Speelsite: Hedendaagse Betalingswijze ten behoeve van Digitaal Kansspelen
    • Winter Angling Entertainment at : Hook in Cold Styled Game Gaming
    • Casino Kiki: Je Ultieme Portaal voor Internet Speelplezier

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?