Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका अटल जी थे अंत्योदय के उपासक : कौशिक*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका अटल जी थे अंत्योदय के उपासक : कौशिक*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *अटल जी थे अंत्योदय के उपासक : कौशिक*

    *पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने अन्नपूर्ण योजना के विस्तार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का माना आभार।*

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा बिल्हा अंतर्गत तिफरा सिरगिट्टी मंडल के बूथ क्रमांक 222 पंचशील नगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र जी के नियमित कार्यक्रम मन की बात का श्रवण किया एवं पथरिया मंडल के ग्राम रोहराकला एवं तिफरा सिरगिट्टी मंडल में आज पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रध्येय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के 98 वें जयंती के

    सुअवसर पर सुशासन दिवस मनाया। इस अवसर पर उन्होंने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की अंत्योदय से भारत उदय की राह पर हमारा देश आगे बढ़ रहा है. अटल जी जब देश के प्रधानमंत्री पद को सुशोभित कर रहें थे. तब उनके अटल फैसलों ने ही देश की तस्वीर बदलने की नींव रखी थी. जिसका परिणाम अब फ़लीभूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के अटल इरादों से हमें हमारा छत्तीसगढ़ राज्य मिला हैँ। उन्होंने कहा कि भारतीय जनमानस के बीच प्रसिद्ध अटल बिहारी वाजपेयी अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे, अटल जी राजनीति के अजातशत्रु होने के साथ एक सफल वक्ता और श्रेष्ठ कवि थे, उनकी कविताओं में राष्ट्र प्रेम और देश की प्रगति की आकांक्षा परिलक्षित होती थी। वर्तमान की नरेंद्र मोदी सरकार उनके इसी मनोभाव को मूर्त रूप देने में लगी हुई है।

    *प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2023 तक किया अन्नपूर्ण योजना का विस्तार : कौशिक*

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भारतवर्ष का सामर्थ्य देश के एक-एक नागरिक की शक्ति में समाहित है। इस शक्ति को और मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्नपूर्णा योजना को और बढ़ाकर 2023 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। देश के 80 करोड़ से अधिक लोग पहले की तरह इसका लाभ उठा सकेंगे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्त्व में केंद्र सरकार हमेशा गरीबों के हित में कार्य करते आ रही है । केंद्र सरकार गरीब जनता की विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है जिसका लाभ देश भर की जनता ले रही है। उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण किया जा रहा है, नल जल योजना के तहत देशभर में हर घर नल पहुंचाने का कार्य केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। किसानों को किसान सम्मान निधि के माध्यम से उनका सम्मान कर रही है। इसके अतिरिक्त केंद्र की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश भर की जनता को मिल रहा है। नरेन्द्र मोदी जी ने सबका विकास को सूत्र मानकर जनता के हित में कार्य कर रहे हैं।
    इस अवसर पर पार्षद गण मंडल कार्यकर्ता गण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित हुए।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *भूपेश सरकार का भेंट मुलाकात एक महज दिखौटी बन कर रह गयी है : कौशिक*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका ब्रेकिंग न्यूज़ श्री देवकीनंदन ठाकुर जी को बम से उड़ा देने की धमकी……
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?