🇧🇴आजादी के अमृत महोत्सव पर आकर्षक तिंरगा यात्रा 🇧🇴
पत्थलगांव सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पत्थलगांव के विद्यालय परिसर से आकर्षक तिंरगा यात्रा सुस्जित झांकी के साथ निकाला गया। तिंरगा यात्रा में विद्यालय के बच्चे, समस्त आचार्य परिवार, नगर के गण मान्य नागरिक , विद्यालय समिति के सम्मानिय पदाधिकारी अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल जिला संघ चालक कांसाबेल , रामनिवास जिंदल उपाध्यक्ष, हरनाम सिंह भाटिया कोषाध्यक्ष, शंकर लाल अग्रवाल सामानिय सदस्य, गण मान्य नागरिक मदन लाल अग्रवाल की उपस्थिति में योजनाबद्ध कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।आजादी का अमृत महोत्सव व हर घर तिंरगा के धुन के गीतों से नगर गूंज उठा। नगरवासियों ने कार्यक्रम की भूरी प्रशंसा की। घोष दल के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। वाहन को सुशोभित सजाया गया था। जिसमें बच्चे भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, चन्द्र शेखर आजाद, भगत सिंह, महात्मा गांधी के वेश भूषा में बच्चे वाहन में मौजूद थे। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक छात्र , छात्राए , कार्यक्रम अधिकारी टकेश्वर यादव की व्यवस्था में भागीदारी रही। विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार पाढ़ी के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। समिति के समस्त पधाधिकारीयो ने कार्यक्रम की उचित व्यवस्था की प्रशंसा की। सामानीय व्यवस्थापक राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने प्रशंसा करते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर ने जो हर घर तिंरगा यात्रा का संदेश दिया है। लोगों के मन में आजादी का अमृत महोत्सव की जो प्रेरणा दी गई है। वास्तव में अनुकरणीय है। कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य पाढ़ी जी ने समस्त आचार्य परिवार को, पुलिस प्रशासन को धन्याद दिया।
